Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
खूबसूरत सिल्क टॉप और लॉंग स्कर्ट में काजोल
ग्रीन गोल्ड एनीमेशनर जो कि "छोटा भीम" और "माइटी राजू" जैसे खास कार्टून शो के निर्माता है, उन्होनें काजोल देवगन को "माइटी मदर अवार्ड" दे कर उनका सम्मान बढ़ाया। काजोल जो कि 39 वर्ष की हो चुकी हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। काजोल की लड़की का नाम नायसा है और वह 11 वर्ष की हैं और उनके लड़के का नाम युग है जो कि 3 वर्ष का है। इस ईवेंट पर काजोल जो कि अपनी खूबसूरत मुस्कान की वजह से जानी जाती हैं, इस दिन डिजाइनर पायल प्रताप की डिजाइनर ड्रेस में काफी खूबसूरत दिख रही थीं। For More Pics
मुंबई में चल रहे इस ईवेंट पर पहनने के लिये काजोल ने एक बड़ी ही अच्छी ड्रेस पसं की और इसका रंग गर्मी के हिसाब से उन पर जच भी रहा था। काजोल को अक्सर खूबसूरत साडियों और कैज्युअल कपड़ों में ही देखा जाता है। इस बार पायल प्रताप की इस ड्रेस ने काजोल को और भी खूबसूरत बना दिया। काजोल की पिक्स देखने के लिये यहां करें CLICK

काजोल ने पीले रंग का सिल्क टॉप पहना था जिसके साथ उन्होनें काले रंग की लॉंग स्कर्ट और कमर पर बहुत ही पतली सी बेल्ट बांध रखी थी। काजोल की लॉग स्कर्ट पर खूबसूरत पीले रंग के फूल बने हुए थे। इस लॉग स्कर्ट में जेब भी बनी थी, जो कि साफ पता चल रही थी।
मनीष मल्होत्रा की डिजानर साड़ी में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज
अगर काजोल के मेकअप की बात करें तो वह बहुत ही लाइट था। गालों पर पिंक ब्लश और होंठो पर चमकदार पिंक कलर की लिप ग्लॉस लगी थी। काजोल ने एक्सेसरी के तौर पर केवल कानों में गोल्डन इयर कफ पहन रखी थी जो कि नित्या अरोड़ा ने डिजाइन की थी। आपको काजोल का यह खूबसूरत लुक कैसा लगा, हमें बताना ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
