Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
स्क्रीन अवार्ड 2014: अदिती राव हैदरी विंटेज लुक
कुछ सालों से चर्चा में आई अदिती राव हैदरी की खूबसूरती और लुक्स की जितनी भी तारीफें करो वह कम है। लाइफ ओके के स्क्रीन अवार्ड 2014 में अदिती राव हैदरी को देखा गया, वह देखने में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। अदिती राव अपने ट्रेड मार्क स्टाइल की वजह से जानी जाती हैं लेकिन जब हमने उन्हें इस रूप में स्क्रीन अवार्ड के इवेंट में देखा तो हमें बड़ा ही झटका लगा।
स्टाइलिश अदिती राव वहां पर काफी डिफरेंट लुक में आई थीं। इस अवार्ड फंक्शन में कई और भी सितारे आए थे , जिनमें से सोनाक्षी सिंहा काफी हंसीन लग रही थीं। अब वापस अदिती राव हैदरी की बात करें तो उन्होनें पूरा विंटेज लुक धारण कर रखा था, जो देखने में काफी अलग सा लुक दे रहा था।

हमें यह बात बहुत पसंद आई की अदिती ने फैशन और कलर के मामले में बहुत ही समझदारी दिखाई। अदिती ने ब्लैक बॉडी कॉन कर्व गाउन पहना था, जिसमें वे काफी सेक्सी दिख रही थीं। गाउन का कट अदिती के सुंदर फिगर को और भी ज्यादा उभार रहा था।
जब अदिती स्क्रीन अवार्ड 2014 के लिये आई तो, हमारा ध्यान उनकी हेयरस्टाइल पर भी गया। अदिती की कर्वी बॉडी के हिसाब से इस तरह के शार्ट हेयर्र काफी अच्छे लग रहे थे। उन्हें पता है कि खुद को कैसे ग्रूम करना है और खुद को किस तरह से रिप्रेजेंट करना है।
अदिती का लुक हमें 60's की याद दिला रहा था। अदिती ने गाउन के मामले में काफी बोल्ड रंग का चुनाव किया था, इसलिये उनका मेकअप नेचुरल था और मौके के हिसाब से बहुत अच्छा दिख रहा था। अगर उनकी एक्ससरीज की बातें करें तो, अदिती काफी सिंपल आई थीं।
कानों में केवल छोटी सी इयररिंग थी और पैरों में ब्लैक हाई हील सैंडल। बोल्डस्काई को अदिती का यह विंटेज लुक काफी लुभावना लगा, क्या आपको भी ऐसा ही लगता है?



Click it and Unblock the Notifications
