Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इन 8 भारतीय खानों ने विदेशों में भी मारी है बाजी
भारतीय पकवानों एवं स्वादिष्टता की समृद्ध विरासत असीम है। यह सीमाओं को लांघ कर सुदूर, वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता बटोर चुकी है। कुछ भारतीय पकवान बेहद लोकप्रिय हैं और ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और अन्य मध्य-पूर्वी देशों में भी उपलब्ध हैं ।
CNN ट्रेवल के एक सर्वेक्षण के अनुसार, भारतीय व्यंजन विश्व के 50 शीर्ष व्यंजनों में शुमार किए जाते हैं । वास्तव में यह एक बहुत ही सुखद समाचार है।
अंतर्राष्ट्रीय शेफ (chef) लोकप्रिय भारतीय व्यंजनों को एक नए अंदाज़ में पेश करने की कोशिश करते हैं जिससे बहुत सारे अंतर्राष्ट्रीय पकवान प्रभावित हुए हैं । भारतीय व्यंजनों को इस शीर्ष स्तर पर ले जाने का श्रेय उसकी सरलता, स्वादिष्टता एवं मितव्ययता को जाता है ।

1. मसाला-डोसा
यह भारत के सर्वश्रेष्ट व्यंजनों में से एक है और उन पकवानों में शुमार है जिन्हें एक वैश्विक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक बार अवश्य चखना चाहिए ।

2. चिकन टिक्का मसाला
इसकी लोकप्रियता का अनुमान टी वी कार्यक्रमों से लगाया जा सकता है । यह ब्रिटेन में अत्यंत प्रसिद्ध है और बड़ी आसानी से उपलब्ध है ।

3.आलू चाट
सड़क एवं गलियों से निकलकर भारत का यह प्रसिद्ध मजेदार स्नैक विदेशों में भी प्रसिद्धि हासिल कर रहा है । यह क्षुधावर्धक विभिन्न महाद्वीपों में व्यापक रूप से उपलब्ध है ।

4. लिट्टी चोखा
जी हाँ, आपने बिलकुल सही पढ़ा । यह बिहारी स्वादिष्ट पकवान अब वैश्विक व्यंजन-सूचि में सम्मिलित हो चुका है । यह व्यंजन कम मात्रा में कैलोरी के साथ रेशा-भरपूर होने के कारण प्रसिद्ध है ।

5. उपमा
उपमा, वैश्विक स्तर पर एक बहुत ही बढ़िया और प्रसिद्ध पकवान है । सिंगापुर में आयोजित वर्ल्ड स्ट्रीट फ़ूड कांग्रेस में इसने अपनी पहचान बनायी । यह पकवान, विशेषतः उन लोगों के लिए जो लजीज एवं स्वास्थ्यवर्धक खाने के शौक़ीन है, के लिए उपयुक्त है ।

6. आम की लस्सी
आम की लस्सी का स्वाद तो हम सब जानते ही हैं पर अब विभिन्न देशों के लोग भी इस तरोताज़ा एहसास प्रदान करने वाले पेय का लुत्फ़ लेना पसंद करते हैं । अफ़वाह तो यहाँ तक है कि एंड्राइड के अगले संस्करण का नाम भी ‘मैंगो लस्सी' ही होगा ।

7. भारतीय कबाब
यह भुने हुए मॉस (ग्रिल्ड मीट) का, उँगलियों चाटने को मजबूर करने वाला, भारतीय पकवान भी वैश्विक स्तर पर काफ़ी प्रसिद्ध हो गया है । गलौती कबाब, काकोरी, चपली, बुर्रह और कलमी कबाब इसकी कुछ ख़ास किस्मों में से एक हैं ।

8. बिरयानी
बिरयानी एक प्रसिद्ध मसालेदार,खुशबूदार एवं स्वादिष्ट पकवान है जो लगभग सभी बिस्टरो में उपलब्ध है । हैदराबादी और लखनवी बिरयानी यूरोपीय देशों में काफ़ी मशहूर है ।



Click it and Unblock the Notifications
