Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
राहुल मिश्रा ने 'Tree Of Life' कलेक्शन से मचाई धूम
अमेज़न इंडिया कुटूर वीक के दूसरे दिन राहुल मिश्रा ने बेहद वियरेबल फ्रेंडली कलेक्शन पेश किये। राहुल के इस खास कलेक्शन का ना 'Tree Of Life' था, जो कि पूरी तरह से इंडियन था।
इस कलेक्शन की प्रेरणा उन्होने आज के दौर की मल्टीटास्किंग मॉडर्न वुमन से ली थी, जो जिंदगी की दौड़ भाग में तो लगी ही हुई हैं, पर साथ ही बड़े प्यार से अपने घर को भी संभालती हैं। यानी एक ही समय पर नारी मजबूती की मिसाल भी बन जाती है और दूसरी ओर नाजुक भी।
READ MORE: इंडिया कुटूर वीक पर शोस्टॉपर बनीं कल्कि
राहुल के कलेक्शन में बड़े ही सिंपल रंगों का कांबिनेशन देखने को मिला जैसे, गोल्ड और ब्लैक, वाइट और गोल्ड, बिंज और अन्य पेस्टल कलर्स।
बॉम्बर जैकेट्स, मॉडर्न ब्राइड के लिये लहंगे, जंपर्स, केप्स और जैकेट साड़ियों का काफी अच्छा कलेक्शन दिखा। आइये देखते हैं अमेज़न इंडिया कुटूर वीक 2015 के दौरान राहुल मिश्रा ने अपने कलेक्शन में क्या क्या खास चीज़ें पेश की...

चॉकलेट ब्राउन एंड गोल्ड सिल्क लहंगा
रैंप पर एक काफी सिंपल सिल्क का गोल्डन एंड ब्राउन कलर कर लहंगा पेश किया गया, जिसने हर किसी का मन मोह लिया।

लॉंग जैकेट के साथ लहंगा
इस सिल्की लहंगे के साथ लॉंग क्रिम्सन जैकेट ने इसकी शोभा काफी बढ़ा दी।

ब्रोकेड स्कर्ट एंड जैकेट
यह एक अलग सा ही कांबिनेशन दिखा। लॉग लहंगा स्कर्ट पर भारी कढाई के साथ आवरी ब्रोकेड का जैकेट इसे काफी स्टमार्ट लुक दे रहा था।

बनारसी का खास अंदाज
हाथ के काम से तैयार की गई यह बनारसी गोल्ड ड्रेस बस देखते ही बन रही थी। इसके ऊपर से पहना गया पतला ओवरकोट नुमा स्लिट इसे बेहद खूबसूरत लुक दे रहा था।

गोल्डन फ्लोरल कुर्ता
ब्राउन और गोल्डन कुर्ते पर ढेर सारी गोल्डन कलर की पत्तियां बनी नज़र आईं। यह सच मुच ट्री ऑफ लाइफ को दर्शा रहा था।

सिंपल आवरी लुक
आवरी कुर्ते पर बड़ी ही सिंपल और सुंदर कढ़ाई उकेरी गई हैं। कुर्ते के नीचे पलाजो पैंट है जो कि लेयर्स में है।

हाथों की कढ़ाई वाली ड्रेस
इस प्यारी सी पिंक ड्रेस पर काफी सारी कढ़ाई की गई जो कि हाथों दृारा की है। रेशमी तागे से और सितारों से टंकी ये ड्रेस हर लड़की पर खूबसूरत दिखेगी।

रॉयल लुक के लिये खास ड्रेस
बैंगनी रंग की ड्रेस में गोल्ड जरी का काम काफी अच्छ लुक दे रहा है।

वाइट शीर साड़ी
यह एक लेटेस्ट साड़ी फैशन है, जिसके ऊपर आपको ओवरकोट भी मिलेगा।

मोटिफ वर्क
इस ड्रेस को देखने पर साफ मालूम पड़ रहा है कि इस पीकॉक मोटिफ के पीछे काफी महनत छुपी हुई है।



Click it and Unblock the Notifications
