Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
ध्यान से देखिए..ये हैं देश के 14 पाखंडी बाबा, जारी हुई लिस्ट...
धर्म के नाम पर लोगों को ठगने वाले और अपने आप को भगवान बताने वाले बाबाओं की हमारे देश में कोई कमीं नहीं है। लोगों को तरह तरह की बातें बताकर गुमराह करने वालें बाबाओँ की अब शामत आ चुकी है।
राम रहीम की जगजाहिर करतूत के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने फर्जी और पाखंडी बाबाओं की लिस्ट जारी करने का फैसला लिया है..

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने जारी की लिस्ट
अखाड़ा परिषद ने बैठक करके 14 पाखंडियों को सबके सामने बेनकाब कर दिया है। जल्द ही फर्जी बाबाओं की ये लिस्ट केंद्र सरकार को सौंप दी जाएगी। अखाड़ा परिषद ने कहा कि केंद्र सरकार के संज्ञान में आते ही जनता से इसकी अपील का जाएगी वो इन 14 पाखंडी बाबाओं से दूर रहे।

ये हैं पाखंडी बाबाओं की लिस्ट
आपको बता दे कि उस लिस्ट में किन-किन ढोगियों के नाम दर्ज है। इनमें सबसे पहले है आसाराम बापू, राधे मां, सचिदानंद गिरी उर्फ सचिन दत्ता, गुरमीत राम रहीम, डेरा सच्चा सिरसा, ओम बाबा उर्फ विवेकानंद झा, निर्मल बाबा उर्फ निर्मलजीत सिंह, इच्छाधारी भीमानंद उर्फ शिवमूर्ति दिवेदी, असीमानंद , ऊं नम शिवाय बाबा, नारायण साईं, रामपाल, खुशी मुनि बृहस्पति गिरि और मलकान गिरि समेत 14 पाखंडियों को बेनकाब करके इनसे दूर रहने की लिस्ट जारी की गई है।

आसाराम बापू
पाखंडियों की श्रेणी में आसाराम बापू को लेकर काफी विवाद हुआ था। आसाराम बापू पर महिलाओं का शोषण करने के गंभीर आरोप लगे थे और अब वो जेल में है।

राम रहीम
हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम भी सलाखों के पीछे है। इसको रेप केस में सजा हुई है।

ओम बाबा
स्वामी ओम बाबा बिग बॉस सीरीयल से चर्चा में आया और उसके बाद उसके कई अश्लील वीडियो सामने आए।

रामपाल बाबा
रामपाल बाबा पर देश द्रोह और हत्या जैसे संगीन आरोप है। इस कारण जेल में सजा भुगत चुका है।

निर्मल बाबा
निर्मल बाबा पर लोगों को ठगने और उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज है। ये लोगों का स्वास्थ्य ठीक करने के नाम पर पैसे वसूलता था।

13 अखाड़ों के सदस्य शामिल थे
अखाड़ा प्रमुख ने बताया कि इस लिस्ट को जारी करने का मकसद उन बाबाओं के कारोबार को बंद करना है जो मासूम जनता को धर्म के नाम पर ठगते हैं और उनका शोषण करते है। इस बड़ी बैठक में पूरे देश के 13 बड़े अखाड़ों के दो-दो अध्यक्ष और महासचिव शामिल थे।



Click it and Unblock the Notifications
