Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
कितना अवेयर हैं आप "सेक्स साइंस" के बारे में ?
सेक्स से तात्पर्य केवल प्यार करने और संभोग से नहीं है। बल्कि यह मानव शरीर और उसकी आवश्यकताओं को परिभाषित करता है।
सेक्स से तात्पर्य केवल प्यार करने और संभोग से नहीं है। बल्कि यह मानव शरीर और उसकी आवश्यकताओं को परिभाषित करता है।
सेक्स एक ऐसा विषय है जिसमें सीखने को बहुत कुछ है और मानव शरीर के बारे में कुछ बातों को जानना और मानव जीवन की जटिलताओं को समझना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। यहाँ हमने सेक्स से संबंधित कुछ बातों के बारे में बताया है जिसके बारे में आपको अवश्य जानना चाहिए।
यहाँ कुछ ऐसे तथ्य बताये गए हैं जिससे आप संभोग से जुड़ी वैज्ञानिक बातों को जानेंगे ताकि आपको ये केवल एक लव मेकिंग बात न लगे। आइये सेक्स से संबंधित वैज्ञानिक जटिलताओं के बारे में जानें।
क्लाइटोरिस एक आंतरिक अंग होता है। जो लोग ऐसा सोचते हैं कि महिला की योनि में आगे की ओर निकला हुआ भाग क्लाइटोरिस है तो आप मूर्ख हैं! यह क्लाइटोरिस का शीर्ष होता है और पूरा क्लाइटोरिस पेल्विस के अन्दर स्थित होता है। यह योनि के आसपास लिपटा हुआ होता है और इसके कारण सम्भोग और अधिक आनंददायक हो जाता है।

गर्भवती होने के लिए पेनीट्रेशन आवश्यक नहीं है!
महिला को गर्भवती बनाने के लिए पुरुष को पेनीट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती। केवल प्री इजैक्यूलेशन या महिला के योनि मुख के सामने वीर्य गिराने से भी काम हो सकता है।
अजीब है, लेकिन सीमेन पोषक होता है! रिपोर्ट्स दावा करते हैं कि सीमेन में वही प्रोटीन होता है जो अंडे की सफेदी में होता है। इसके अलावा सीमेन में विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्निशियम पौटेशियम , विटामिन बी12 और जिंक भी होता है।

जब महिलाएं प्यार करती हैं तो वे अधिक सुंदर दिखती हैं!
रुकिए, इसका अर्थ यह नहीं है कि महिलाएं शारीरिक संबंध केवल इसलिए बनाती है कि वे आकर्षक दिख सकें! लेकिन यह फैक्ट है क्योंकि सैक्स के दौरान महिलाओं में एस्ट्रोजन का स्तर दुगुना हो जाता है जिसके कारण उसके बाल चमकने लगते हैं और उसकी त्वचा नरम हो जाती है। सेक्स के दौरान महिलाओं के शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ जाता है जिसके कारण सेक्स के समय वे अधिक आकर्षक दिखती हैं।

महिलाएं पसंद करती है ज्यादा सेक्स
अध्ययनों से सिद्ध हुआ है कि वे महिलायें जो गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन करती हैं उन्हें केवल शारीरिक संबंध के बजाय लम्बी अवधि की रिलेशनशिप पसंद होती है। अजीब है न?

योनि को धोकर गर्भावस्था को टाला नहीं जा सकता
यदि कोई महिला ऐसा सोचती है कि सम्भोग के बाद वह योनि को अच्छी तरह धोकर गर्भावस्था से बच सकती है तो वह गलत सोचती है क्योंकि योनि धोने के बाद भी महिला गर्भवती हो सकती है क्योंकि स्पर्म बहुत सक्रिय होते हैं और योनि को अच्छी तरह धोने के बाद भी ये वजाइना में तीन दिन तक पूरी तरह कार्यरत रह सकता है।

उम्र के साथ सेक्स अच्छा होता जाता है
अनुभव और अभ्यास से व्यक्ति श्रेष्ठ बनता है। उसी प्रकार उम्र बढ़ने के साथ साथ भी सेक्स लाइफ भी अच्छी होती जाती है। और एक बेहतर सेक्स लाइफ के साथ भविष्य भी बेहतर होता है।



Click it and Unblock the Notifications
