Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
जानें आपके बारे में क्या कहता है आपके चेहरे का शेप
कहते हैं कि चेहरा किसी भी इंसान के व्यवहार का आईना होता है। चेहरे से ही पता लगाया जा सकता है कि सामने वाला इंसान कैसा है। चेहरे के हाव-भाव और आकृति मनुष्य के बारे में बहुत कुछ बयां कर देती है।
चेहरे के ज़रिए आप किसी भी इंसान के बारे में महत्वपूर्ण बातें पता कर सकते हैं। फेस रीड करना यानि चेहरे को पढ़ना भी एक कला है। इसके ज़रिए आप अपने आसपास के लोगों के बारे में सब कुछ जान सकते हैं।
अगर आप फेस रीडिंग सीखना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत अपने दोस्तों, करीबियों, सहकर्मियों और परिवार के सदस्यों के साथ करें।इंसानों के चेहरे का आकार आठ प्रकार का होता है और इसी के आधार पर आप उनका फेस रीड कर सकते हैं। तो चलिए इस काम में हम आपकी मदद करते हैं।

जानें आपके बारे में क्या कहता है आपके चेहरे का शेप गोल चेहर
गोल आकार का चेहरा मोटा होता है। अकसर मोटे लोगों का चेहरा गोल होता है। ये लोग बहुत ज्यादा नाजुक और केयरिंग होते हैं। सेक्स को लेकर इनके मन में कई तरह के सपने होते हैं जिन्हें से किसी भी कीमत पर पूरा करना चाहते हैं। इन लोगों में आपको अपना सच्चा प्यार अपना मिल सकता है। इनके साथ आपका रिश्ता संतुलित रहता है।

अंडाकार चेहरा
अंडाकार चेहरे वाले लोगों के गोल गाल, छोटी नाक, नुकीली ठोड़ी और नीचे की तरफ से मुंह थोड़ा छोटा होता है। ये लोग अपने काम को पूरी निष्ठा से करते हैं। इन्हें आप आदर्शवादी कह सकते हैं। अंडाकार चेहरे के लोगों को किसी से डर नहीं लगता एवं इन्हें अपने हाथ में पॉवर चाहिए होती है। ये लोग बुद्धिमान और कूटनीतिज्ञ होते हैं। ये आसानी से दूसरों से अपनी बात मनवा लेते हैं। इनमें शारीरिक शक्ति की कमी हो सकती है।

लंबा चेहरा
लंबे और पतले चेहरे वाले लोगों का शरीर काफी मजबूत होता है। ये लोग व्यवहारिक होते हैं और किसी भी काम को तरीके से ही करते हैं। इन्हें बहुत ज्यादा काम करने की आदत होती है। इनके रिश्तों में ज्यादातर खटास बनी रहती है।


त्रिकोणीय चेहरा
आमतौर पर पतले शरीर वाले लोगों के चेहरे का आकार त्रिकोणीय होता है। ये लोग बुद्धिमान और रचनात्मक होते हैं। इनके प्रति लोग आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। से ज्वलंत स्वभाव के होते हैं।

डायमंड चेहरा
इस आकार के चेहरे वाले लोगों में नेतृत्व का गुण होता है। इन लोगों को बहुत जल्दी गुस्सा आता है। ये कब, क्या कर जाएं कोई नहीं बता सकता। इन्हें अपने जीवन में देर से सफलता मिलती है। रिश्तों में भी इन्हें अधिकतर असफलता ही मिलती है।

चौकोर आकार का चेहरा
इसे मैटल शेप फेस भी कहा जाता है। ये लोग बुद्धिमान और हर चीज़ का विश्लेषण करने वाले होते हैं। इनमें निर्णय लेने की अद्भुत शक्ति होती है। इस आकार के चेहरे वाले लोग गुस्सैल और डॉमिनेटिंग स्वभाव के होते हैं।

आयत आकार का चेहरा
ये लोग दूसरों पर हुकुम चलाने वाले होते हैं। ये हर हाल में अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं। इस आकार के चेहरे वाले लोग बुद्धिमान, विश्लेषणात्मक, मेहनती और आत्मनियंत्रित होते हैं। ये लोग मजबूत और क्रियाशील होते हैं। इनमें नेता बनने के अच्छे गुण होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
