Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम -
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर?
दुनियाभर के भूले बिसरे कब्रिस्तान, जो आज है विश्व की जानी मानी जगहें
हम आपको दुनियाभर के 9 ऐसे फेमस जगहों के बारे में बता रहे जो कभी किसी समय में कब्रिस्तान हुआ करते थे। आइए जानते है इस बारे में-
वॉशिगंटन के स्क्वायर पार्क में घूमने जाना और वहां जाकर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में अपडेट करना यह ख्वाहिश तो हर जवां दिल के कोने में कही न कहीं छिपी होती है। फैमिली के साथ समर वैकेशन में बच्चों को शंघाई का डिज्नीलैंड घूमाने का सपना कब से दिमाग में घर बनाए हुए है। और अगर सेल्फी लेते हुए या वैकेशन के दौरान आपको कहा जाएं कि आप जिस वक्त जहां खड़े उस जमीन के कई फुट नीचे सैकड़ों की तादाद में लोग दफन है तो?
शायद आपकी एक बार कंपकपी छूट जाएगी, जी हां हम आपको आज कुछ ऐसा ही बताने जा रहे हैं, दुनियाभर में ऐसी कई फेमस जगहें उनसे जुड़े अतीत के बारे में हमें ज्यादा नहीं मालूम।
लेकिन हो सकता है कि कभी किसी वक्त वो जगह कब्रिस्तान रही हो या आज भी हो। इस बात का खुलासा सिर्फ खुदाई का काम होने पर ही होता है। हम आपको दुनियाभर के 9 ऐसे फेमस जगहों के बारे में बता रहे जो कभी किसी समय में कब्रिस्तान हुआ करते थे। आइए जानते है इस बारे में-

1. वॉशिंगटन स्क्वायर पार्क, मैनहट्टन, न्यूयॉर्क
आजकल न्यूयॉर्क में इसे एक हॉटस्पॉट माना जाता है। लेकिन एक समय ऐसा था जब ये पॉटर फील्ड था। जी हां, 1797 में इसी जगह पर कोई पार्क नहीं था बल्कि यहां पॉटर फील्ड था। आपको बता दें कि उस समय न्यूयॉर्क में जोरों से पीत ज्वर फैला हुआ था जिसकी वजह से कई लोगों को मृत्यु हो गई और उन्हें जगह की कमी के चलते यहीं दफना दिया गया था। कहा जाता है कि 19 वी शताब्दी के समय मृतक लोगों के शरीर से एक नीले रंग की धुंध उत्सर्जित होती थी जो पूरे कब्रिस्तान के आसपास फैली हुई रहती थी और देखने को मिलती थी।
बाद में जब इस जगह की सौंदर्यीकरण और पेड़ लगाने के लिए खुदाई हुई तो यह बात सामने आई। हालांकि, अभी भी माना जाता है कि यहां आज भी इस हरियाली के नीचें 20 हजार लोगों की लाश दफन है। रात के समय यहां की हॉन्टेड स्टोरीज काफी फेमस है।

2. मर्सिडीज-बेंज सुपरडोम, न्यू ऑरलियन्स, लुइसियाना
1971 में, श्रमिकों ने न्यू ऑरलियन्स में सुपरडोम के निर्माण के लिए जमीन को खोदना शुरू किया तो उन्हें हड्डियां मिलीं। इसके बाद, यहां गिरोड स्ट्रीट कब्रिस्तान होने का खुलासा हुआ। इस स्थान का इस्तेमाल उस ज़माने में येलो फीवर और हैजा से मरने वाले लोगों को दफनाने के लिए किया जाता था। फिलहाल बाद में कब्रिस्तान वाली जगह को पार्किंग स्थल के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है।

3. नॉर्थ फुल्टन गोल्फ कोर्स, अटलांटा, जॉर्जिया
ये गोल्फ कोर्स हर किसी को बेहद पसंद है लेकिन इसके नीचे एक कब्रिस्तान दबा हुआ है। हालांकि, इस कोर्स का निर्माण करने से पहले निर्माणकर्ताओं को अच्छी तरह मालूम था कि यहां ऐसा है लेकिन उन्होंने फिर भी उस पर गोल्फकोर्स बनाया, ये एक आश्चर्य की बात है।

4. विक्कॉई प्लेग्राउंड फिलाडेल्फिया, पेनसिल्वेनिया
इस खेल के मैदान पर हजारों लोग झूम उठते हैं जब उनके खिलाड़ी या देश का प्रदर्शन अच्छा होता है। लेकिन किसी जमाने में यहां आंसुओं की बरसात होती थी। 1810 से 1864 के बीच यहां लगभग 5000 लोगों को दफनाया गया था। ये सभी अफ्रीकन अमेरिकन थे जो किसी न किसी वजह से मृत्यु को प्राप्त हुए। पर आज यहां टेनिस का मैच होता है और बच्चे भी यहां खेलते हैं।

5. शंघाई डिज्नी रिज़ॉर्ट, शंघाई, चीन
इस शंघाई डिज्नी रिज़ॉर्ट को 2016 में खोला गया था जिसकी टैगलाइन थी - दुनिया का सबसे खुशहाल स्थान। लेकिन मेंटल फ्लास के अनुसार, यहां नीचे जमीन में हजारों लाशें दफन हैं। स्थल का निर्माण करने के दौरान भी यहां कई हड्डियां आदि प्राप्त हुई। ऐसा कहा जाता है कि यहां की कब्रगाहों को कहीं और स्थानातंरित कर दिया गया था और उनके परिवारवालों को 300 युआन दे दिये गए थे।

6. लिंकन पार्क, शिकागो, इलिनोइस
जॉगिंग करने वालों को ये स्थान शिकागो में काफी रास आता है। लेकिन यहां जमीन के नीचे काफी लाशें दफन हैं। यहां हैजा से मरने वाले कई लोगों की लाशों को दफन कर दिया गया था। बाद में 1998 में यहां निर्माण कार्य होने पर लगभग 80 कंकाल मिले। हालांकि, बाद में उन सभी को कहीं और दफन कर दिया गया था।

7. क्रॉसरेल लिवरपूल स्ट्रीट स्टेशन, लंदन, यूनाइटेड किंगडम
लिवरपूल स्ट्रीट स्टेशन के हालिया निर्माण के दौरान, श्रमिकों ने 300 साल पुराने कब्रिस्तान की दास्तां खोद निकाली। यहां लगभग 20 हजार कंकाल दफन हैं। यहां के कंकालों को लेकर पुरातत्वविदों ने कई निष्कर्ष भी निकालें, इन कंकालों का आंकलन किया और देखा कि ऐसा लगता है मानों इन्हें एक साथ रखकर किसी मोटी ब्लेड या तलवार से काटा गया हो।

8. लेस हलेल्स जिला, पेरिस, फ्रांस
इस जगह को लोगों के द्वारा पुरानी पारी के रूप में पसंद किया जाता है लेकिन यहां का इतिहास कुछ और है। 18वीं सदी में इस जगह का इस्तेमाल, 1500 लाशों को दफन करने के लिए किया गया था। लेकिन बाद में यहां गड्डे हो गए और उनमें पानी भरने से संडाध हो गई व आसपास के लोग आपत्ति उठाने लगे। इसके बाद, यहां प्रशासनिक कार्यवाही के बाद, इस स्थान का निर्माण हुआ।

9. द मैनी किल्लनी एक्रॉस आयरलैंड
किल्लनी वास्तव में एक कब्र को दफनाने वाली जगह थी जहां बिना पैदा हुए बच्चे, नाजायज औलादों और उनकी माताओं को दफन कर दिया जाता था। कहा जाता है कि इस स्थान पर कभी भी धार्मिक अनुष्ठान नहीं होता था सिर्फ परिवार के सदस्य बिना कुछ बताये ही यहां आते थे, चुपचाप से बच्चे या मां को गाढ़ कर चले जाते थे। यहां पर आत्मा भटकने को लेकर कई किस्से काफी सुने जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
