Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सेक्सोम्निया: एक बीमारी, जब आप नींद में होने लगे बेकाबू
सेक्सोम्निया या स्लीप सेक्स भी एक ऐसी बीमारी है, जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। यह वो अवस्था है जब नींद में ही इंसान अपने पार्टनर के साथ संबंध स्थापित कर लेता है।
नींद में चलने और बात करने के बारे में तो आपने सुना होगा। क्या आपने सुना है नींद में लोग अपने पार्टनर के साथ संबंध बना लेते हैं। जी हां नींद में सेक्स करना एक डिसऑर्डर है। जिसे सेक्सोम्निया कहते है। सेक्सोम्निया या स्लीप सेक्स भी एक ऐसी बीमारी है, जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं।
यह वो अवस्था है जब नींद में ही इंसान अपने पार्टनर के साथ संबंध स्थापित कर लेता है। वैसे तो स्वप्न दोष का स्वरूप भी कुछ इसी तरह का है लेकिन एक बड़ा फर्क यह है कि सेक्सोम्निया का शिकार व्यक्ति वास्तविक तौर पर अपने साथी के या तो संबध बनाता है या फिर हस्तमैथुन का सहारा लेता है।
हैरानी की बात तो यह है कि यह बिना नशा किए भी संभव है। आप यह नहीं बहाना बना सकते या ऐसा नहीं सोच सकते कि नशे की हालत में उनसे ऐसा हो गया।
जब वह नींद से जागते हैं तो उन्हें यह अंदाजा भी नहीं होता कि नींद के दौरान उसने क्या किया था।

नशे की वजह से
हालांकि ज्यादा शराब पीना या फिर ड्रग्स का ओवरडोज भी इसका एक कारण है लेकिन सिर्फ यही कारण नहीं है।

तनाव की वजह से
ये एक बहुत ही अजीब तरह की समस्या है और बहुत से लोग जो इससे जूझ रहे हैं, वे शायद अब तक इस बात से अपरिचित हैं कि तनाव की वजह से वो एक बड़ी मानसिक समस्या की गिरफ्त में जाते जा रहे हैं।

नींद में बनाते है संबंध
जब तक उनका पार्टनर उन्हें ये नहीं बताता कि रात को उन दोनों के बीच क्या हुआ था, तब तक वे कभी नहीं जान पाएंगे कि नींद की अवस्था में उन्होंने संभोग किया था।

एक डिसऑर्डर
यह उन लोगों में ज्यादा पाया जाता है जो पहले से ही किसी अन्य मानसिक बीमारी या स्लीप डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं। जैसे नींद में चलना, नींद में डरना, बुरे सपने आना आदि।

डॉक्टर से मिले
अगर आप या आपके आसपास कोई भी व्यक्ति इस तरह के हालातों का सामना कर रहा है तो सबसे पहले तो उसे समझना चाहिए कि वे एक बड़ी समस्या का शिकार है और कभी भी किसी अन्य परेशानी को निमंत्रित कर सकता है। एक अच्छे डॉक्टर से मिलकर इसका समाधान जल्द से जल्द करवाएं।



Click it and Unblock the Notifications
