Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
स्नेक गर्ल की दुखभरी कहानी, हर 6 हफ़्तो में उतरती है खाल
कैसा हो यदि कोई लड़की एक दुर्लभ त्वचा की बीमारी के साथ जन्म ले जिसमें उसकी त्वचा हर 6 हफ्तों में उतरती हो? सच में डरावना है ना!
जब किसी लड़की के छोटा सा पिंपल या मुहासा हो जाता है तो वो ऐसे परेशान हो उठती है जैसी दुनियाभर की विपदा आन पड़ी क्यों कि इससे उसकी सुंदरता बिगड़ सकती है। लेकिन कैसा हो यदि कोई लड़की एक दुर्लभ त्वचा की बीमारी के साथ जन्म ले जिसमें उसकी त्वचा हर 6 हफ्तों में उतरती हो? सच में डरावना है ना!
हाँ, ऐसा इस युवा लड़की के साथ हो रहा हैं और रोज़ इससे गुजरना पड़ रहा है। वह एक दुर्लभ स्किन डिसऑर्डर से पीड़ित है जिसमें उसकी त्वचा उतरती रहती है और नई त्वचा आती है। ये हैं भारत की शालिनी यादव। हम आपको बताते हैं 16 साल की शालिनी की दुखभरी कहानी...
वो इस बीमारी से पीड़ित है.... शालिनी महज 16 साल की है और उसकी स्किन हर 6 हफ़्तों में उतरती है!

1. इस स्थिति को अर्थ्रोडर्मा कहते हैं
अर्थ्रोडर्मा की इस स्थिति में उसे अपने आपको मोश्चुराइजर से कवर रखना होता है ताकि दर्द से बचा जा सके, लेकिन दुर्भाग्यवश उसका परिवार इसका खर्चा उठाने में असमर्थ होने के कारण नियमित रूप से इस मोश्चुराइजर को नहीं खरीद सकता है।

2. वह बचपन से इससे पीड़ित है
शलिनी छोटी थी तब से इस बीमारी से पीड़ित है और उसकी त्वचा हर 45 दिन में उतरती है।

3. किसी भी दवाई ने इसमें काम नहीं किया!
उसके पेरेंट्स बताते हैं कि उन्होने इसे कई डॉक्टर्स को दिखाया है लेकिन किसी के भी इलाज से कोई फायदा नहीं हुआ।

4. उसकी ज़िंदगी तिल तिल कर खत्म हो रही है!
हालांकि वह मर नहीं रही है, लेकिन ये बीमारी उसकी ज़िंदगी हर क्षण खत्म कर रही है क्यों कि स्किन उतरने से दर्द होता रहता है और खून आते हैं। उसकी मम्मी भी उसकी ये हालत देखकर असहाय महसूस करती है।

5. ‘आखिर मेरी गलती क्या थी'? वो बस दुनिया से ये ही पूछती है...
उसे स्कूल से निकाल दिया गया क्यों कि बच्चे उससे डरते हैं, कोई भी उससे दोस्ती नहीं करता और जब उससे पूछा जाता है तो वो बस कहती है उसकी क्या गलती थी... यह वो प्रश्न है जो कई लोगों को डरा सकता है! हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि जल्दी ही उनकी इस दुर्लभ बीमारी का इलाज हो। यदि आपको इस कंटेन्ट के बारे में कोई उलझन या समस्या हो तो, नीचे दिये गए कमेन्ट बॉक्स में हमें बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
