Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
रमज़ान के महीने में दिल्ली की इन 12 जगहों पर मिलता है टेस्टी इफ्तार फूड
पुरानी दिल्ली की सड़कों पर ऐसा कोई भी रेस्टोरेंट या जगह नहीं होगी जहां इफ्तार के लिए कुछ स्पेशल तैयारी न की गई हो।
दिल्ली दिलवालों के साथ-साथ अपने मज़ेदार खाने के लिए भी मशूहर है। रमज़ान के महीने में दिल्ली के हर नुक्कड़ और चौराहे पर बस स्वादिष्ट पकवानें ही पक रहीं हैं।
पुरानी दिल्ली की सड़कों पर ऐसा कोई भी रेस्टोरेंट या जगह नहीं होगी जहां इफ्तार के लिए कुछ स्पेशल तैयारी न की गई हो।
जो लोग इफ्तार के खाने का लुत्फ उठाना चाहते हैं वे दिल्ली की इन मशूहर जगहों पर जरूर जाएं। यहां पर खाने के शौकीन लोगों की हर फरमाईश पूरी होगी।
रमज़ान के महीने में दिल्ली की इन 12 जगहों पर मिलता है टेस्टी इफ्तार फूड

1. हाजी मोहम्मद हुसैन
एक बार इस जगह का फ्राइड चिकन खाने के बाद आप इसके दीवाने हो जाएंगें। यहां पर रसदार चिकन को अलग-अलग मसालों और डीप फ्राई कर के तैयार किया जाता है। यहां पर बनने वाले चिकन का स्वाद चखने के बाद आप कहीं और नहीं जाना चाहेंगें। इस डिश के साथ रूमाली रोटी ही ऑर्डर करें।
पता - 113, बाज़ार मटिया महल, जामा मस्जिद

2. अल जवाहर
खाने के शौकीन लोगों के लिए इससे बेहतर जगह और कोई हो ही नहीं सकती। यहां पर मिलने वाली चिकन की सभी डिश बहुत ही स्वादिष्ठ होती हैं। आप यहां पर पाया निहारी, एग करी, चिकन जहांगीरी और मटन स्टयू ट्राई कर सकते हैं। यहां मिलने वाली सभी डिशेज़ बेहतरीन और लाजवाब होती हैं।
पता : नं.8, जामा मस्जिद मटिया महल रोड़, मटिया महल, गेट नं. 1 के पास, नई दिल्ली

3. लालू कबाबी
सीख कबाब का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है लेकिन लालू कबाबी के कबाब देखकर आप खुद को रोक नहीं पाएंगें। इस जगह का सीख कबाब चखने के बाद आप यहां बार-बार आना चाहेंगें। यहां पर आप कम पैसों में ही भरपेट सीख कबाब का मज़ा ले सकते हैं। यहां सिर्फ 50 रुपए में सीख कबाब के 4 पीस मिलते हैं।
पता : दुकान नं. 208, मीरा बाज़ार, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, नई दिल्ली

4. असलम चिकन
अगर आप खाने में क्वालिटी से ज्यादा क्वांटिटी को ज्यादा महत्व देते हैं तो आपके लिए दिल्ली की असलम चिकन बैस्ट जगह है। यहां का बटर चिकन सबसे ज्यादा टेस्टी होता है। यहां योगर्ट में चिकन को मैरिनेट कर उसमें ढ़ेर सारा मक्खन डालकर परोसा जाता है। रोटी के साथ खाने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।
पता : 540, बाज़ार मटिया महुल, जामा मस्जिद

5. नदीम भाई
अगर आपको मटन खाने का शौक है तो आपको इस जगह जरूर जाना चाहिए। नदीम भाई का दाल गोश्त और भेजा फ्राई रमज़ान के महीने में आपकी भूख को जरूर शांत कर पाएंगें। इसे आप रूमाली रोटी के साथ भी खा सकते हैं।
पता : ऊर्दू बाज़ार, जामा मस्जिद, पुरानी दिल्ली

6. हाजी नूरा
पुरानी दिल्ली गए और हाजी नूरा का निहारी नहीं चखा तो बात बेकार है। हाजी नूरा की स्पेशल डिश निहारी आपको ऊंगलियां चाटने पर मजबूर कर देंगीं। इसका मसालेदार और स्वादिष्ट निहारी खाने के शौकीन लोगों का दिल जीत लेता है। दिल्ली में रहते हैं तो आपको एक बार हाजी नूरा का चिकन जरूर टेस्ट करना चाहिए।
पता : दुकान नं. 6483, मस्जिद फतेहपुरी, कटरा बरियान, फतेहपुरी, चांदनी चौक, नई दिल्ली

7. अनमोल चिकन
दिल्ली की इस जगह पर आपको इतना टेस्टी चिकन टिक्का और बिरयानी मिलेगी कि आप बाकी सब भूल जाएंगें। जब कभी भी आप दिल्ली के इस इलाके से गुज़रें तो अनमोल चिकन का चिकन मलाई टिक्का। जरूर ट्राई करें। इसकी कीमत सिर्फ 150 रुपए है।
पता : 6283, छोटी मस्जिद के पास, एमडी इस्माइल मार्ग, सदर बाज़ार

8. पुरानी दिल्ली रेस्टोरेंट
पुरानी दिल्ली के इस रेस्टोरेंट में आपको लाजवाब चिकन मिलेगा। यहां पर चिकन धीमी आंच पर पकता है जोकि खाने में काफी रसदार और टेस्टी होता है। यहां का हलीम सबसे ज्यादा फेमस है। इसे आप शीरमल के साथ खा सकते हैं। दिल्ली का सबसे बढिया मटन हलीम यहीं पर मिलता है।
पता : 371, मेन रोड़, जाकिर नगर, ओखला

9. बिरयानीवाले
इसकी बिरयानी की खुशबू से ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। यहां पर मिलने वाली बिरयानी को बिरयानी मिर्च मसाला भी कहा जाता है। मीट के पकने के बाद उसे चावलों में मिक्स किया जाता है और फिर उसे धीमी आंच पर पकाया जाता है। इस बिरयानी में डलने वाली मीट को नमक और मिर्च में मैरिनेट किया जाता है जिससे इसका टेस्ट दोगुना हो जाता है। इस जगह की सबसे खास बात है कि ये रात के 2 बजे तक खुला रहता है। रात में भूख लगे तो यहां जरूर आएं।
पता : 701, हवेली आजम खान, चितली कबर, जामा मस्जिद

10. नवाब कुरेशी वॉटरमेलन शेक
इसे प्यार मोहब्बत माजा के नाम से भी जाना जाता है। तरोताज़ा कर देने वाला ये वॉटरमेलन ड्रिंक पूरे गर्मी के मौसम में मिलता है। रमज़ान के महीने में भी आप तरबूज के इस खास शेक का लुत्फ उठा सकते हैं। इस शेक के एक गिलास की कीमत सिर्फ 10 रुपए है। इसे अूमल के दूध और ताजा तरबूज़ के साथ-साथ रूहअफ्ज़ा से तैयार किया जाता है।
पता : नवाब कुरेशी स्टॉल, मटिया महल, दिल्ली-6

11. कूल प्वाइंट
ये जगह अपने शाही टुकड़ा के लिए फेमस है। शाही टुकड़े को शुद्ध देसी घी में फ्राई कर उसे क्रीम और शुगर के सिरप में डुबोया जाता है। ये फेमस जगह 25 साल पुरानी है। शाही टुकड़े के अलावा यहां की फिरनी, केसर दूध, बादाम दूध, लस्सी, आम अैर वनीला आइस्क्रीम बहुत टेस्टी है।
पता : 973, बाज़ार मटिया महल, जामा मस्जिद

12. कल्लन स्वीट्स
अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो आपको दिल्ली के कल्लन स्वीट्स पर एक बार तो जरूर आना चाहिए। इस जगह की खास बात ये है कि यहां पर मिलने वाली सभी डिश फ्रेश और कोई न कोई खास फ्लेवर लिए होती हैं। रमज़ान के महीने में कल्लन स्वीट्स की पनीर जलेबी सबसे ज्यादा पॉपुलर है। इसके अलावा यहां का कीमा समोसा, खोया समोसा भी ट्राई कर सकते हैं। इन स्पेशल समोसों का आकार तिकोना न होकर गुंजिया जैसा रखा गया है। इसमें कुटा हुआ कीमा और पनीर के पकौड़ों की भरावन होती है।
पता : दुकान नं. 4., जामा मस्जिद, गेट नं. 1, मटिया महल
रमज़ान के महीने में दिल्ली वालों के खूब मज़े हैं। वैसे तो दिल्ली में कभी भी खाने का लुत्फ उठाया जा सकता है लेकिन रमज़ान के महीने में यहां खाने की स्टॉल्स की चकाचौंध कुछ और ही होती है। रमज़ान के पाक महीने में खाने की वैरायटियों की लिस्ट काफी लंबी होती है।
अगर हमसे दिल्ली की कोई खास इफ्तार डिश या जगह छूट गई है तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हमें बताएं और उस जगह का नाम और पता हमसे शेयर करें।



Click it and Unblock the Notifications
