Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
मन्नत पूरी हो इसलिए यहां पुजारी सिर पर फोड़ता है नारियल, वीडियो में देखें
हमारे देश में श्रद्धा और आस्था की बहुत महत्ता है। लोग आस्था के नाम पर क्या कुछ नहीं कर जाते है। लेकिन आपने कभी अपने सिर फुड़वाने की आस्था नहीं देखी होगी। तमिलनाडु में महालक्ष्मी अम्मन मंदिर में भक्तों द्वारा मन्नत मांगने के बाद पुजारी से सिर पर नारियल फुड़वाना पड़ता हैं।
सुनने में भले अजीब लगे, लेकिन ऐसा यहां वर्षों से होता जा रहा है। इस मंदिर की काफी मान्यता है इसलिए लोग यहां मन्नत मांगने के बाद पुजारी भक्तों के सिर पर नारियल जरुर फोड़ता है।

बच्चों और महिलाएं भी पीछे नहीं
महालक्ष्मी अम्मन मंदिर तमिलनाडु के करूर जिले के कृष्णरायपुरम में है। कहते हैं ऐसा करने पर भक्तों की मनोकामनाएं जरूर पूरी होतीं हैं। इस मंदिर के प्रति लोगों में इतनी श्रद्धा है कि यहां काफी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। भक्तों के सिर पर मंदिर के पुजारी नारियल फोड़ते हैं और इसमें पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी काफी संख्या में शामिल होती हैं।
फेस्टिवल पर फोड़ते है नारियल
ये नारियल तोड़ने की प्रथा एक फेस्टिवल के दौरान निभाई जाती है। जिसमें दूर दूर से आकर लोग हिस्सा लेते हैं। इसके लिए लाइन में लगते है और बारी आने पर पुजारी सिर पर नारियल तोड़ता है। रिपोर्ट की माने तो कम से कम एक हजार श्रद्धालु इस फेस्टिवल में हर साल भाग लेते हैं।
नारियल फोड़ने के बाद लगाते हैं हल्दी
आस्था के नाम पर यहां नारियल फोड़ने के बाद कई लोग घायल हो जाते हैं, ऐसे में मंदिर समिति द्वारा उनके सिर पर अगरबत्ती की राख जिसे 'विभूति' कहा जाता है और हल्दी लगाई जाती है। वैसे इस पूरे प्रक्रिया और फेस्टिवल के दौरान चिकित्सीय दल वहां मौजूद रहता है क्योंकि नारियल बहुत ही सख्त होता है। और उसे खोपड़ी से फोड़ना आसान नहीं होता है। वीडियों में देखिएं आस्था का ये नजारा।



Click it and Unblock the Notifications
