Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सपने में बच्चे दिखाई देते हैं हंसते या रोते हुए, जानिए इससे जुड़े शुभ और अशुभ संकेत
हमें सपने में न जानें कैसी-कैसी चीजें दिखाई देती है, लेकिन स्वप्न शास्त्र की मानें तो हर सपने का कनेक्शन हमारी जिंदगी से कहीं न कहीं जुड़ा होता है। हर सपना आपके जीवन में आगे होने वाली घटना की तरफ इशारा करता है। लेकिन इन सपनों का मतलब अलग-अलग हो सकता है।
कई बार हमें सपने में कुछ ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं जिनका कुछ अलग संकेत होता है। कुछ सपने शुभ संकेत देते हैं, तो वहीं कुछ सपने किसी अनहोनी होने का भी इशारा देता हैं। कई बार आप स्वप्न में ऐसी घटनाएं देखते हैं जो वास्तव में आपके जीवन से जुड़ी नहीं होती हैं लेकिन आपके भावी जीवन के बारे में कुछ संकेत देती हैं।

सपने में छोटे बच्चे को देखना
यदि आप सपने में किसी छोटे बच्चे को देखते हैं जिसका आपके असल जीवन से कोई संबंध नहीं है, तो समझ लीजिए कि आपके घर में कोई बड़ी खुशखबरी आ सकती है। इस तरह का सपना आपके घर की समृद्धि का संकेत देता है और ये बताता है कि जल्द ही आपके सभी बिगड़े काम बनने वाले हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
आपके किसी ऐसे काम की पूर्ति होने वाली है जिसके लिए आप कई सालों से इन्तजार कर रहे थे। इसलिए ऐसा कोई भी सपना आने पर आपको प्रसन्न होना चाहिए।
बच्चें का हंसना यानी पॉजिटिविटी
सपने में हंसता हुआ बच्चा देखने का मतलब है कि आपको जल्द ही कोई सकारात्मक समाचार मिलेगा। कुछ अप्रत्याशित खबरें जो आपको कुछ अच्छा, नया करने और आपको खुश करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। ऐसे सपने का मतलब है कि आपके घर में खुशियां आने वाली हैं और कोई रुका हुआ काम जल्द ही पूरा होने वाला है। आपको आर्थिक लाभ मिलने के भी संकेत हैं। यदि आप कोई नया बिजनेस या नौकरी शुरू करने जा रहे हैं तो आपको इसमें सफलता अवश्य मिलेगी।

बच्चें का रोना शुभ या अशुभ
अगर आप प्रेगनेंसी की प्लानिंग कर रही हैं और आपको सपने में रोता हुआ बच्चा दिख जाएं तो ऐसे सपने का मतलब है कि जल्द ही आपकी ये इच्छा पूर्ण होने वाली है। वहीं आमतौर पर यदि आप सपने में रोता हुआ बच्चा देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपने अपने लिए जो कुछ योजना बनाई है उसे पूरा करने में आप असफल होने वाले हैं। साथ ही ये किसी बीमारी के संकेत भी हैं।
सपने मे बच्चे को दौड़ते हुए देखना
इस सपने के संकेतों में आपके किसी बड़े काम का होना शामिल हो सकता है। वहीं अगर आप सपने में नवजात को गोद में लिए हैं तो जल्द ही किसी करीबी के घर से बच्चे के जन्म की खुशखबरी मिलने वाली है।
बच्चे का जोर जोर से रोना
सपने में बच्चे का जोर जोर से रोना यह दर्शाता है कि आने वाले समय में आप पर आर्थिक समस्या आने वाली है। सपने में बच्चे का रोना अशुभ संकेत लेकर आता है और इसीलिए स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में बच्चे का रोना अशुभ संकेत माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
