Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Mann Ki Baat 100th Episode: मन की बात की पूरी हुई सेंचुरी, आज इस ख़ास मौके पर PM ने इन लोगों का किया जिक्र
सफलता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का शतक पूरा हो गया। इसे कामयाब बनाने में देश का हर वर्ग साथ खड़ा नजर आया। ये एक अनोखा मौका था जब एक रेडियो प्रोग्राम के लिए लोगों दिलचस्पी दिखाई।
30 अप्रैल 2023, रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम का 100वां एपिसोड ब्रॉडकास्ट किया गया। इसके लिए विशेष इंतजाम भी किये गए थे। देश ही नहीं, विदेशों में भी इस कार्यक्रम की चर्चा खूब रही। संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क स्थित हेडक्वार्टर में भी 100वां एपिसोड लाइव ब्रॉडकास्ट किया गया।
आइये जानते हैं कौन से हैं वो बेहद विशेष लोग जिनका जिक्र प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के 100वें संस्करण में किया और कौन से लोगों को इसमें शामिल होने का मौका मिला।

सेल्फी विद डॉटर ट्रेंड चलाने वाले सुनील जगलान से PM ने की बात
'मन की बात' की सेंचुरी पूरी होने के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के सुनील जगलान का विशेष जिक्र किया। उन्होंने बेटी बचाओ अभियान को अनूठे ढंग शुरू किया और उसकी मिसालउन्होंने खुद पेश की। नरेंद्र मोदी ने बताया कि सुनील के द्वारा चलाये गए सेल्फी विद डॉटर कैंपेन से वो खुद प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। इस अभियान ने पूरी दुनिया में लोकप्रियता हासिल की। इस मुहिम ने लोगों को यह एहसास दिलाया कि जीवन में बेटियों का कितना महत्व है। इसका ही असर है कि हरियाणा में लिंग अनुपात में सुधार आया है।
इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ने स्वयं सुनील जगलान से बात की और उनकी बेटियों का हालचाल भी पूछा।
जम्मू-कश्मीर के मंजूर अहमद बने शो का हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 70वें एपिसोड में कश्मीर घाटी के पुलवामा जिले के एक पेंसिल स्लेट फैक्ट्री के मालिक मंजूर अहमद के काम की तारीफ की थी। रविवार को शतकीय स्पेशल प्रोग्राम में एक बार फिर मोदी ने न सिर्फ उनके काम की सराहना की बल्कि उन्हें फोन लगाकर बातचीत भी की। मंजूर अहमद ने बताया कि कार्यक्रम में जिक्र होने के बाद से अब काम काफी बढ़ गया है और फिलहाल 200 लोग इनके साथ काम कर रहे हैं। जल्द ही 200 अन्य लोगों को भी रोजगार देने की योजना है। नरेंद्र मोदी ने मंजूर अहमद के प्रयासों को न सिर्फ सराहा बल्कि वोकल फॉर लोकल को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए उनकी हौसलाअफजाई भी की।
भारत की लोटस सिल्क मेकर विजयशांति की तारीफ़
भारत की पहली लोटस सिल्क मेकर होने का श्रेय मणिपुर की विजय शांति को जाता है। बॉटनिकल साइंस में ग्रेजुएशन कर चुकी विजयशांति 'मन की बात' कार्यक्रम के 100वें एपिसोड का हिस्सा बनीं और प्रधानमंत्री मोदी से बात भी की। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में फिलहाल वो 30 लोगों के साथ काम कर रही हैं और आगे 100 महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने लोटस सिल्क के लोकप्रिय होने का क्रेडिट 'मन की बात कार्यक्रम' को दिया। इतना ही नहीं, यह प्रोडक्ट अब अमेरिका के बाजारों तक भी पहुंच रहा है। इस पर मोदी ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वो लोकल से ग्लोबल हो रही हैं।
गौरतलब है कि लोटस सिल्क (Lotus Silk) एक ऐसा फैब्रिक है जो दुनिया में आसानी से नहीं मिलता है। इस विशेष तरह के फैब्रिक का निर्माण कम्बोडिया, म्यांमार और वियतनाम में होता था और अब इस फेहरिस्त में भारत का नाम भी शामिल हो चुका है। अब दुनिया में भारत चौथा ऐसा देश है जो लोटस सिल्क फैब्रिक का निर्माण करता है।
हीलिंग हिमालय मुहिम चलाने वाले प्रदीप सांगवान बने शो का हिस्सा
हिमालय के रखवाले के तौर पर काम कर रहे प्रदीप सांगवान के मुहिम की लोकप्रियता 'मन की बात' कार्यक्रम में शामिल होने के बाद से बढ़ी। प्रदीप ने इस बात की जानकारी इस शो के 100वें एपिसोड में कही। गुड़गांव के पर्वतारोही प्रदीप सांगवान ने कहा, 'मेरा कैंपेन 2020 से बहुत अच्छा है। जो काम 20 साल में करते थे, वो 5 साल में हो गया। मुहिम को कोई तवज्जो नहीं देता था, 2020 के बाद चीजें बदल गईं। अब 10 टन कचरा हम बटोरते हैं। 2020 में मैं हार मान चुका था, पर फिर सब बदल गया। पता नहीं आप कैसे हम जैसे लोगों को ढूंढ लेते हैं। मेरे लिए तब भी बहुत भावुक पल था और आज भी है।'
सांगवान ने 2016 में अपने अभियान की शुरूआत की थी और धीरे- धीरे उनके साथ वालिंटियर्स की एक टीम जुड़ गई। इस अभियान का मकसद हिमालय के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटकों द्वारा छोड़े गए प्लास्टिक कचरे को साफ करना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ सांगवान के इस पहल की तारीफ़ की बल्कि उन्हें सच्चे अर्थों में हिमालय की चोटियों पर साधना करने वाला बताया।



Click it and Unblock the Notifications