Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
Mann Ki Baat 100th Episode: जानें कब, कहां और कैसे सुन सकते हैं PM मोदी के 'मन की बात' का सीधा प्रसारण
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किया गया 'मन की बात' कार्यक्रम एक नए मकाम पर पहुंच गया है। 30 अप्रैल 2023, रविवार को 'मन की बात' प्रोग्राम का 100 वां एपिसोड प्रसारित होने वाला है।
रेडियो की दुनिया में यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित हो चुका है। वहीं रविवार को होने वाले विशेष प्रसारण को लेकर भी लोगों के बीच खासा उत्साह है। और ऐसा हो भी क्यों ना, 'मन की बात' अपना शतक जो पूरा करने वाला है।
आइये इस मौके पर जानते हैं कि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' की 100वीं कड़ी आप कब, कहां और कैसे सुन सकते हैं।
'मन की बात' का प्रसारण कहां होगा?
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और डीडी न्यूज़ चैनल पर होगा। इसके साथ ही आप नरेंद्र मोदी एप पर भी इसे सुन सकते हैं। इस कार्यक्रम से जुड़े अपडेट्स सीधे मन की बात के ट्विटर हैंडल से प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब है कि यह कार्यक्रम हिंदी में प्रसारित होने के अलावा क्षेत्रीय भाषा में भी सुना जा सकेगा।
यह रेडियो प्रोग्राम 52 भारतीय भाषाओं और बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित होता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार इसे सुन सकते हैं।

मन की बात का 100वां एपिसोड कितने बजे प्रसारित होगा?
हर भारतवासी को इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनना चाहिए, जब मुल्क के वजीरेआजम 'मन की बात' के जरिए आवाम से संवाद करेंगे। इस सुनहरे मौके को हाथ से न जाने दें और 30 अप्रैल, रविवार को 11 बजे आकाशवाणी या डीडी न्यूज़ लगाएं। आप एप के जरिये भी इसका अनुभव ले सकते हैं।
कब हुई थी 'मन की बात' कार्यक्रम की शुरुआत?
मन की बात कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है। इस विशेष प्रोग्राम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 में नरेंद्र मोदी ने की थी। रेडियो के जरिये देश के दूर-दराज इलाकों में भी अपनी आवाज पहुंचाने के मकसद से शुरू किये इस सफर को लोगों का खूब साथ मिला। प्रधानमंत्री अपने हर कार्यक्रम में देश के अलग अलग हिस्से में बेहतरीन और प्रभावी काम कर रहे लोगों का जिक्र करते हैं और साथ ही अगले संस्करण के लिए जनता से सुझाव भी मांगते हैं।
'मन की बात' के 100वें एपिसोड के लिए विशेष तैयारियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 100वें संस्करण को यादगार और शानदार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा खास इंतजाम किये गए हैं। हर विधानसभा में लगभग 100 स्थानों पर इस कार्यक्रम को सुनने का प्रबंध किया जा रहा है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications