Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
हादसे में खोया एक पैर, लेकिन नहीं टूटा हौसला...एक पैर से अमरनाथ यात्रा कर रही नेहा, वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: अहमदाबाद की रहने वाली नेहा भट्ट इन दिनों अपने अदम्य साहस और अटूट आस्था की वजह से चर्चा में हैं। एक दर्दनाक हादसे में उन्होंने अपना एक पैर खो दिया था, लेकिन इससे उनके हौसले और भगवान शिव के प्रति श्रद्धा में कोई कमी नहीं आई। जिस अमरनाथ यात्रा को दो पैरों वाले श्रद्धालु भी चुनौतीपूर्ण मानते हैं, उसी कठिन मार्ग पर नेहा एक पैर के सहारे बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ रही हैं। नेहा की यह प्रेरणादायक यात्रा सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है। उनकी वायरल पोस्ट को देखकर लोग उनके जज्बे की जमकर सराहना कर रहे हैं। उनकी पोस्ट पर लोग 'हर-हर महादेव' लिखकर उन्हें शुभकामनाएं और हौसला दे रहे हैं।

नेहा ने हादसे में खोया एक पैर
अहमदाबाद की रहने वाली नेहा भट्ट ने एक सड़क हादसे में अपना एक पैर गंवा दिया था। हालांकि, इस मुश्किल ने उनके इरादों को कमजोर नहीं किया। अब वह बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए करीब 16 किलोमीटर लंबे और चुनौतीपूर्ण रास्ते पर निकल पड़ी हैं। उनका साहस और आत्मविश्वास लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा है।
एक पैर के सहारे पहले भी पूरी कर चुकी हैं केदारनाथ यात्रा
नेहा के लिए कठिन धार्मिक यात्राएं कोई नई बात नहीं हैं। इससे पहले भी वह एक पैर के सहारे लगभग 22 किलोमीटर लंबी केदारनाथ यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर चुकी हैं। बाबा केदार के दर्शन के बाद अब उन्होंने बाबा अमरनाथ के दरबार तक पहुंचने का संकल्प लिया है, जिसे वह पूरे विश्वास के साथ पूरा कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं हौसले को सलाम
नेहा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके जज्बे और दृढ़ संकल्प की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "एक पैर से अमरनाथ यात्रा करना सच में प्रेरणादायक है।" वहीं कई लोगों ने "जय बाबा बर्फानी" और "हर-हर महादेव" लिखकर उनका उत्साह बढ़ाया। यह कहानी बताती है कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।
हजारों लोग देख चुके हैं वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ampu_tea_nehaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इसे 6 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोग इसे पसंद कर चुके हैं। नेहा की यह यात्रा लोगों को यह संदेश दे रही है कि विश्वास, हिम्मत और मेहनत के दम पर हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
