Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
'अब की बार, मोदी सरकार' का नारा देने वाले पीयूष पांडे का निधन, जानें एड गुरु के परिवार में कौन-कौन
Piyush Pandey Family Tree: इंडस्ट्री के प्रसिद्ध विज्ञापन गुरु पीयूष पांडे का निधन हो गया है। इस खबर ने सभी को गमगीन कर दिया है। उनके निधन की खबर भारतीय विज्ञापन जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वह 70 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह गए जिसकी पुष्टि उनके खास दोस्त सुहेल सेठ ने की है। पीयूष पांडे ने भारतीय विज्ञापन उद्योग में क्रांतिकारी बदलाव लाए और कई यादगार नारे दिए, जिनमें 'अब की बार मोदी सरकार', 'हमारा बजाज' और 'ठंडा मतलब कोका कोला' शामिल हैं।
जैसे ही पीयूष पांडे की मौत की खबर सामने आई तो सोशल मीडिया पर उनके परिवार और नेट वर्थ के बारे में सर्च किया जाने लगा। आइए जानते हैं कि पीयूष अपने पीछे किसे छोड़ गए हैं और उनकी कुल संपत्ति के बारे में भी जान लेते हैं। आइए जानते हैं पीयूष पांडे के फैमिली ट्री के बारे में।

पीयूष पांडे: विज्ञापन की दुनिया के अग्रदूत
पीयूष पांडे ओगिल्वी एंड माथर इंडिया के मुख्य सर्जनात्मक अधिकारी थे। उनकी विज्ञापन शैली में भारतीय संस्कृति और भावनाओं का गहरा प्रभाव था, जिससे उनके विज्ञापन आम जनता के दिलों में बस गए। 'अब की बार मोदी सरकार' जैसे नारे ने राजनीतिक प्रचार के तरीके को नया आयाम दिया।
पीयूष पांडे की पर्सनल लाइफ
पीयूष पांडे का जन्म 1955 में जयपुर में हुआ था और उनके परिवार में नौ बच्चे थे जिसमें सात बेटियां और दो बेटे थे। उनके भाई-बहनों में फिल्म निर्देशक प्रसून पांडे और गायिका-अभिनेत्री इला अरुण शामिल हैं। पीयूष के पिता राजस्थान राज्य सहकारी बैंक में काम करते थे। बता दें कि राजस्थान राज्य के लिए रणजी ट्रॉफी खेली।
पीयूष पांडे का परिवार
पीयूष पांडे के परिवार की बात करें तो उन्होंने नीता पांडे से शादी की थी। पीयूष और नीता की कोई औलाद नहीं है। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा भाई प्रसून पांडे जो पेशे से फिल्म निर्देशक हैं और बहन इला अरुणा को पेशे से सिंगर और एक्ट्रेस हैं ही शामिल हैं। पीयूष अपनी पर्सनल लाइफ को काफी रिजर्व रखते थे इस वजह से इंटरनेट पर उनके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। वहीं उनकी नेट वर्थ के बारे में बात करें तो उसके बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं मिली है।



Click it and Unblock the Notifications
