Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Maria Corina Machado: मारिया कोरिना कौन हैं? जिन्होंने नोबेल शांति पुरस्कार जीतकर डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़ा
Who Is Maria Corina: नोबेल शांति पुरस्कार 2025 का ऐलान नार्वे की राजधानी ओस्लो में हो चुका है। इस सम्मान के लिए 383 उम्मीदवार कतार में थे लेकिन अब सभी की नजरें एक महिला पर टिकी है जिनका नाम है मारिया कोरिना मचाडो पोरिस्का। हालांकि पहले डोनाल्ड ट्रंप का नाम इस खिताब के लिए चर्चा में था। मगर मारिया ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़ कर इतिहास रच दिया है। मारिया कोरिना ने अपनी अद्वितीय सेवाओं, समाजसेवा और वैश्विक शांति के लिए योगदान के कारण यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता।
इस जीत ने ना सिर्फ उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाया बल्कि उन्हें उन नामों के साथ जोड़ दिया जो विश्व शांति के लिए हमेशा प्रयासरत रहे हैं। आइए जानते हैं मारिया कोरिना मचाडो पेरिस्का के बारे में सब कुछ जो महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरी हैं।

कौन हैं मारिया कोरिना मचाडो पेरिस्का?
डोनाल्ड ट्रंप को टक्कर देने वाली मारिया कोरिना चर्चा में आ चुकी हैं। मारिया कोरिना मचाडो पेरिस्का का जन्म 7 अक्टूबर 1967 को हुआ था। मारिया वेनेजुएला की एक राजनीतिज्ञ और औद्योगिक इंजीनियर हैं जो वर्तमान में वेनेजुएलामे विपक्षी नेता हैं। उन्होंने 2011 से 2014 तक वेनेजुएला की नेशनल असेंबली की निर्वाचित सदस्य के रूप में कार्य किया।
2002 में शुरू हुआ राजनीतिक करियर
मारिया कोरिना के विकिपीडिया के अनुसार, उन्होंने साल 2002 में अलेजैंड्रो प्लाज के साथ वोट-निगरानी समूह सूमेट के संस्थापक और नेता के रूप में राजनीति में प्रवेश किया। वह राजनीतिक दल, वेंटे वेनेज़ुएला की राष्ट्रीय कोरिडिनेटर हैं। मारिया ने अपने काम से एक अलग पहचान बनाई और टाइम पत्रिका ने 2025 में उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया।
राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए भी आया था नाम
बता दें कि मारिया कोरिना मचाडो पेरिस्का साल 2012 के वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार थीं, लेकिन हेनरीके कैप्रिल्स से वो हार गईं। मारिया ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और आज वो सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं।



Click it and Unblock the Notifications
