Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Mann Ki Baat 100th Episode: UN में गूंजेगी PM की आवाज, ख़ास मौके पर जारी होगा सिक्का
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के आज 100 एपिसोड पूरे होने जा रहे हैं। यह उपलक्ष्य और भी ख़ास हो जाता है क्योंकि विश्व की सबसे बड़ी संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में भी इसका सीधा प्रसारण होने वाला है।
पूरे देश के लिए यह बेहद गर्व का विषय होगा जब भारत के प्रधानमंत्री के रेडियो प्रसारण को यूएन में भी सुना जाएगा।

पीएम् मोदी द्वारा शुरू किया गया यह 30 मिनट का रेडियो कार्यक्रम पहली बार 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित किया गया था। पीएम् के इस रेडियो प्रसारण का उद्देश्य भारत के लोगों को विभिन्न मुद्दों पर संबोधित करना था।
यह हर महीने के आखिरी रविवार को ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) और दूरदर्शन (एआईआर) पर सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाता है। यह लोकप्रिय कार्यक्रम न्यूज चैनलों पर भी प्रसारित किया जाता है और कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाता है। आज, पीएम नरेंद्र मोदी का #MannKiBaat कार्यक्रम एक राष्ट्रव्यापी परंपरा बन गया है और यह लाखों लोगों को भारत की विकास यात्रा में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है।
यूएन ने ट्वीट कर दी प्रसारण की जानकारी
30 अप्रैल 2023 काफी ऐतिहासिक होगा क्योंकि दुनिया संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम के 100वें एपिसोड का सीधा प्रसारण देखेगी। इसका प्रसारण भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे होगा, जो न्यूयॉर्क में रविवार को दोपहर 1:30 बजे, संयुक्त राष्ट्र के ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर में होगा।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने एक ट्वीट में कहा, 'एक ऐतिहासिक क्षण के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि पीएम मोदी के "मन की बात" की 100वीं कड़ी 30 अप्रैल को @UN मुख्यालय में ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर में लाइव होने वाली है!'
एक अन्य ट्वीट में, मिशन ने कहा, "#MannKiBaat संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में लाइव प्रसारण के साथ वैश्विक हो रहा है, आइए एक पल के लिए समावेशिता और सार्वजनिक भागीदारी को बढ़ावा देने में इसके प्रभाव की सराहना करें।"
रविवार को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान न्यू जर्सी में भी भारतीय-अमेरिकी और प्रवासी समुदाय के सदस्यों के लिए न्यू यॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास, भारतीय संघों के संघ और अन्य संस्थाओं के साथ प्रसारण का आयोजन भी किया जाएगा।
100 रुपए का ख़ास सिक्का हुआ जारी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 100वें संस्करण को चिह्नित करने के लिए एक स्मारक डाक टिकट जारी किया।
इसके साथ ही कार्यक्रम में ऐतिहासिक रेडियो कार्यक्रम की उपलब्धि को चिह्नित करने के लिए एक ₹100 के सिक्के का भी अनावरण किया गया। वित्त मंत्रालय के बयान के मुताबिक, सिक्का प्रचलन में अन्य सिक्कों से अलग होगा। इसे चार धातुओं से बनाया गया है और इसका व्यास 44 मिमी और 200 सेररेशन है। सिक्के के एक सिरे पर मन की बात के 100वें एपिसोड का लोगो बना है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications