Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
मरने से पहले जरुर खाएं ये 10 बिहारी व्यंजन
भारत की पहचान उसकी संस्कृति से होती है, जहाँ तरह तरह के त्यौहार मनाये जाते हैं। त्यौहार हैं तो यहाँ के स्वादिष्ट पकवानों को कैसे भूला जा सकता हैं। हर राज्य की अपनी विशेषता है। पूरब, पश्चिम,उत्तर और दक्षिण सब जगह का अपना स्वाद और और अपनी विशेषता है।
लखनऊ के 20 नवाबी जायके जिन्हें खाने के बाद आप भी कहेंगे वाह जनाब
पूरन पूरी हो या दाल बाटी, तंदूरी रोटी हो या शाही पुलाव, पंजाबी खाना हो या मारवाड़ी खाना यह सब सुनते ही हम सबके मुँह में पानी आजाता है। तो आईये आज हम कुछ ऐसे ही पकवानो कि बात करते हैं जो बिहार में बेहद मशहूर हैं।

लिट्टी चोखा
लिट्टी देखने में तो बाटी जैसी लगती है, लेकिन बहुत अंतर है। इसे आटे के अन्दर सत्तू भरकर बनाया जाता है और यह बैंगन, आलू और टमाटर को मिक्स कर चोखा तैयार कर किया जाता है और लिट्टी के साथ बड़े प्यार से खाई जाती है।

ठेकुआ
यह मीठा पकवान है जो त्यौहार के वक़्त बनाया जाता है। इसे बनाना बहुत आसान है। गुड़ और हरी इलायची को पीसकर पानी में घोल लें। आटे में 4 बड़े चम्मच घी, गुड़ का पानी और नारियल डालकर रोटी के आटे की तरह गूंध लें। गूंधे हुए मिश्रण का छोटा सा पेड़ा बनाकर सांचे पर रखें, सांचे से निकालकर गरम घी में लाल होने तक तले। ठंडा होने पर सर्व करें।

3 खाजा
खाजा एक प्रकार का पकवान है जो मैदा, चीनी, घी या डालडा से बनाया जाता है । यह पूर्वी भारत के बिहार, उड़ीसा तथा पश्चिम बंगाल में बहुत लोकप्रिय है ।

4. शक्करपारे
मीठे शक्करपारे खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। शक्करपारे के ऊपर चढ़ी शक्कर की मीठी परत इनके स्वाद की खासियत है। यह ज्यादातर बिहार और राजस्थान में मशहूर है। Photo Courtesy http://punjabsweetsonline.com/

5. मालपुआ
मालपुआ उत्तर भारत और बिहार में बनायी जाने वाली रैसिपी है। ये बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं और इन्हैं बनाने का तरीका बहुत आसान है। मालपुआ को रबड़ी या खीर के साथ भी खाते है, इन्हैं खीरपूआ भी कहा जाता है।

6 कढ़ी
कढ़ी चावल उत्तर भारत और बिहार का एक बेहद पसंदीदा कौंबो है। आमतौर पर इसे दोपहर के खाने में ही सर्व किया जाता है क्योंकि बेसन की तासीर थोड़ी भारी होती है। कढ़ी भी कई प्रकार की होती हैं कुछ लोग इसमें पकौड़ी डालते हैं तो कुछ सब्ज़ी जैसा आपका मन्न वैसी कढ़ी।

7 दाल पुरी
पूरी तो हम सभी जानते हैं पर दाल पूरी खाने में और स्वादिष्ट लगती है। इसे गुथे हुए आटे कि लोई बनाकर उसमें पीस दाल भरी जाती है और फिल उसे तेल में तला जाता है। अब आप इसे चाहें तो ऐसे ही खाए या किसी सब्ज़ी के साथ।

8 काला जामुन
काला जामुन एक प्रकार का पकवान है जो मैदा, छेना तथा चीनी से बनाया जाता है । और इसे ज्यादातर लोग खाने के बाद खाना पसंद करते हैं।

9 परवल की मिठाई
परवल की मिठाई खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है इसे तैयार करना भी उतना ही आसान है। यह डिश आपके परिवार के सेलिबे्रशन को तो शानदार बनाएगी ही घर आने वाले मेहमानों के लिए भी खास होगी।

10. बालूशाही
बालूशाही एक प्रकार का पकवान है जो मैदा तथा चीनी से बनाया जाता है । बालूशाही मैदा आटे से बनती है और गहरे घी में तली जाती है। उसके बाद उसे चीनी के सिरप में डुबाया जाता है। ठंडा होने पर खाए।



Click it and Unblock the Notifications
