Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बरसात के दिनों में हर किसी का मन ललचा जाए इन्हें खाने को
भारत में गर्मियों के समय होने वाली बारिश का समय ज़्यादा खाना खाने के लिए सबसे अच्छा होता है। चाहे मामूली बूंदा बांदी हो या मूसलाधार बारिश, भारत में गर्मियों में होने वाली बारिश का दूसरा नाम है कुछ स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ तथा यहाँ हम आपको उनकी सूची दे रहे हैं।
बरसात में कुछ न कुछ तला-भुना या फिर गरम चीज खाने का करता है। हम आपको कुछ स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ बताएंगे जिनका मन हर भारतीय को खाने का करता है। मानसून के 10 सबसे आम रोग

1. मैगी
अचानक हुई बारिश में भीगकर सूखने के बाद गरम गरम मसाला मैगी खाने का मज़ा ही कुछ अलग है। इसे आप कुछ सूप फॉर्म में या सब्जियां मिलाकर सूखा बनायें या इसे सादा ही खाएं - क्योंकि मैगी खाने का कोई भी तरीका गलत नहीं होता।

2. प्याज़ के पकौड़े
इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि पानी खतरे के निशान से ऊपर जा रहा है। जब तक कि स्थानीय विक्रेता कुरकुरे चटपटे प्याज के पकौड़े बेच रहा होता है तब तक सब अच्छा होता है।

3. मसाला चाय
एक अमृत के समान पेय जो बरसात की शाम को अधिक जादुई बना देता है वह है कड़क सुगंधित मसाला चाय। गरम पकौड़ों के साथ यह चाय बहुत अच्छी लगती है।

4. कचौरी
बारिश के समय खाया जाने वाला एक अन्य स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ कचौरी है जिसे देखते ही लार टपकने लगती है। मसाला कचौरी से लेकर राज कचौरी तक यह ठेठ भारतीय खाद्य पदार्थ पौष्टिक होता है।

5. समोसा
समोसा सभी भारतीयों का प्रिय खाद्य पदार्थ है। बारिश की बूंदों के साथ यह तला हुआ खाद्य पदार्थ खाने में बहुत अच्छा लगता है तथा घने काले बादल छाने पर इसे खाया जा सकता है।

6. सूप
आप इसे स्वयं बनायें या रेडी टू ईट पैकेट का उपयोग करें। बाहर बरसात हो रही हो और टी. वी. पर आपका पसंदीदा कार्यक्रम आ रहा हो / या आप अपने लेपटॉप पर अपना पसंदीदा कार्यक्रम देख रहे हों तो गरम गरम सूप से बढ़कर और कोई चीज़ नहीं हो सकती।

7. मोमोज़
वास्तव में मोमोज़ सभी प्रकार के मौसमों में अच्छे लगते हैं। हालाँकि बारिश के दिनों में गार्लिक सॉस और रेड चटनी के साथ (यदि आप भाग्यवान हों तो मेयोनीज़ भी) गरम गरम मोमोज़ सबसे लजीज़ लगते हैं।

8. रोस्ट चिकन (भुना हुआ चिकन)
भारत के लोगों का का सबसे अधिक पसंदीदा खाद्य पदार्थ तंदूरी चिकन कई लोगों को गर्मियों में होने वाली के समय खाना अच्छा लगता है। कुरकुरे चिकन के साथ हरी पुदीने की चटनी और प्याज़ के रिंग्स स्वर्ग के समान लगते हैं।

9. रम
बरसात के दिनों में पी जाने वाली एक अच्छी चीज़ को हम नहीं भूलें हैं, जो सभी चीज़ों में सबसे ज़्यादा अच्छी है। हालाँकि भारत में हमें इसके लिए ठंड के मौसम का इंतज़ार करना पड़ता है कि हम शराब की दुकान में जाएँ और पुरानी डार्क रम खरीदें परंतु गर्मियों की वह शाम जब बारिश हो रही हो तब भी इसे पीया जा सकता है।

10. मटन करी
यह अंतिम वस्तु लेखक को व्यक्तिगत तौर पर पसंद है। गर्मियों के दौरान भारतीयों के पाचन तंत्र के लिए मटन खाना एक ख़राब स्वप्न की तरह हो सकता है परंतु गर्मियों में बारिश होने पर रम की तरह ही आप मसालेदार मटन करी के साथ चांवल खा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
