Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
पादने की समस्या से कैसे निजात पाएं?
सबसे ज्यादा शर्मनाक पल तब होता है जब कई लोगों के बीच आपको फार्ट यानि पाद आता है। ऐसा हर किसी के साथ, कभी भी और कहीं भी हो सकता है। आप रोमेंटिक डेट पर हो या जरूरी मीटिंग में, किसी भी जगह आपको फार्ट आ सकता है। सभी के सामने पादना खुद को अपमानित करना होता है, कई लोग प्रतिक्रिया स्वरूप गंदा मुंह बनाते है और गंदी बदबू से बैचेन होते दिखते हैं।
पादने के कई कारण होते है - जैसे आपका भोजन सही तरीके से न पचना, अस्वस्थकर खाना खाना और कुछ भी उल्टा - सीधा खाने की आदत। पादने की आदत गंदी होती है लेकिन ऐसा कोई भी जानबूझकर नहीं करता है। यह एक नेचुरल प्रॉसेस होता है जिसे रोकना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन कुछ खास तरीकों से आप अपनी पादने की आदत पर कंट्रोल कर सकते हैं। ये खास तरीके निम्म प्रकार हैं :

1) सुगरी फूड : सुगरी फूड यानि मीठे खाद्य पदार्थ के सेवन से सबसे ज्यादा पादने की समस्या पैदा होती है। सुगर को आसानी से बैक्टीरिया के द्वारा तोड़ा जा सकता है जिसके चलते वह पेट में गैस पैदा करते है और बदबूदार बनाते है। घर के कई खाद्य पदार्थो में सुगर पाई जाती है इसलिए आप ध्यान रखें और इनका सेवन कम करें ताकि आपको शर्मिंदगी न उठानी पड़े।
2) कार्बोहाइड्रेट : शरीर में कार्बोहाइड्रेट, जब बैक्टीरिया के द्वारा पचाया जाता है तो वह कार्बन डाईऑक्साइड में बदल जाता है। इस तरह कार्बोहाइड्रेट के सेवन के बाद पाद से बहुत गंदी बदबू निकलती है। इसलिए अगर आप किसी भी जरूरी काम से बाहर निकलने वाले हैं तो कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थ न खाएं। इसके अलावा, सोड़ा सा फिल्ड ड्रिंक भी न पिएं ताकि आप फार्ट न करें।
3) स्टार्च : कुछ खाद्य पदार्थो जैसे - आलू, अनाज आदि में स्टार्च की भरपूर मात्रा होती है। स्टार्च के सेवन से पेट में गैस बनती है जिससे पादने की समस्या पैदा होती है। अगर आप किसी पब्लिक मीटिंग के लिए जा रहे हैं और आपको गैस की समस्या से अक्सर जूझना पड़ता है तो स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन न करें। क्योंकि ऐसे भोजन खाने से पाद में बदबू भी बहुत ज्यादा आती है और आवाज भी आती है। चावल भी गैस बहुत ज्यादा बनाता है, इसलिए चावल भी न खाएं।
4) स्मोक / धूम्रपान : धूम्रपान करने से भी पादने की समस्या होती है। वैसे धूम्रपान से शरीर को अन्य समस्याएं भी होती हैं लेकिन ऐसा अध्ययन से पता चला है कि सिगरेट आदि पीने से पेट में गैस बनती है जो फार्ट के रूप में बॉडी से बाहर निकलती है। अगर आप पादने की समस्या से निजात पाना चाहते हैं और शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो धूम्रपान करना छोड़ दें।
5) एंटी - ब्लोटिंग मेडीसीन : आजकल मार्केट में कई ऐसी दवाएं और सीरप आते हैं जो पेट में होने वाली गुडगुडाहट को बंद कर देते है और पेट के कब्ज को दूर भगाते है जिससे गैस नहीं बनती है और पादने की दिक्कत नहीं होती है। यह दवाईयां बहुत उपयोगी होती हैं, आप चाहें तो इनका इस्तेमाल आसानी से डॉक्टरी परामर्श से कर सकते हैं। वैसे एक्टिव कार्बन बेस्ड गोलियां भी बाजार में उपलब्ध है जो पादने की समस्या से निजात दिलाती हैं। आप इनमें से किसी भी प्रकार के तरीके को इस्तेमाल कर सकते है और अवश्य लाभ मिलेगा। वैसे पादने से गैस की समस्या में आराम मिलता है लेकिन पब्लिक प्लेस पर ऐसा करने से बेइज्जती होती है।



Click it and Unblock the Notifications
