Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मोटी महिला या पतली महिला? पुरुष किसे करते हैं पसंद?
आज का समाज फिजिकल फिटनेस को लेकर काफी चिंतित हो गया है। एक स्वस्थ शरीर हासिल करना अच्छी बात है, पर आज के समय में ध्यान इस बात पर रहता है महिलाएं कैसे जरूरी कर्व और पुरुष एब्स के साथ परफेक्ट बॉडी हासिल करे।
एक परफेक्ट लाइफ पार्टनर ढूंढना आसान काम नहीं है। लेकिन यह समस्या तब और भी बढ़ जाती है जब हर कोई ऐसा पार्टनर चाहता है जो पूरी तरह से फिट हो। साथ ही व्यक्ति के आंतरिक सुंदरता और शक्ति को महत्व नहीं दिया जाता है। इतना ही नहीं, अब तो वॉशबोर्ड टमी हासिल करने का एक गलत प्रचलन भी बढ़ता जा रहा है। पेट में चर्बी जमना हो सकता है खतरनाक
कई महिलाएं सिर्फ इस वजह से आत्मविश्वास खो देती है कि पुरुष उनकी शरीर की वजह से उन्हें पसंद नहीं करेगा। यह एक तरह से महिलाओं के गौरव को कम करना है, क्योंकि महिलाएं सिर्फ शरीर नहीं हैं। इस बात पर बहस भी चल रही है कि लड़के मोटी लड़की को पसंद करते हैं या पतली लड़की को। ज्यादातर लड़के रूढ़िवादी होते हैं और इसी के हिसाब से लड़की पसंद करते हैं। लेकिन अंत में बात इसी पर आ जाती है कि लड़का-लड़की के बीच फिजिकल, मेंटल और इमोशनल मेल कितना है। आज हम इस सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे कि लड़के मोटी लड़कियों को ज्यादा पसंद करते हैं या पतली लड़कियों को।

रूढ़ीवादी नजरिया : जब हम मनुष्य के इतिहास के पन्ने पलटते हैं तो हमें इस सवाल के कारण का पता है कि लड़के मोटी लड़की को पसंद करते हैं या पतली लड़की को। पुरुष ऐसी महिला को पसंद करते हैं, जिनकी प्रसव क्षमता अच्छी होती है। प्रागैतिहासिक काल से ही मनुष्य के अंदर यह प्रवृत्ति रही है, जिससे वह महिलाओं के बारे में निर्णय लेते हैं।
खूबसूरती की अवधारणा : खूबसूरत महिलाओं की अवधारणा समय के साथ—साथ बदलती रही है। पहले के समय में जिन महिलाओं का वजन अच्छा होता था उन्हें खूबसूरत माना जाता था। बाद में पतली दुबली हीरोइनों को खूबसूरत माना गया। खूबसूरती के बारे में पुरुषों की अवधारणा बदलती रही है। कुल मिलाकर वह ऐसी महिलाओं को पसंद करते हैं जो उनकी ड्रीमगर्ल की तरह दिखती हो।
दुबली महिला : दुबली पतली महिला से हमारा मतलब ऐनरेक्सीअ से पीड़ित महिला से नहीं है, बल्कि ऐसी महिला से है, जो पतली है लेकिन स्वस्थ है। आज के समय में ज्यादातर पुरुष ऐसी महिलाओं के प्रति आकर्षित रहते हैं। ऐसे पुरुष से अगर आप पूछेंगे कि आपको पतली लड़की पसंद है या मोटी, तो यकीनन उनका जवाब पहला वाला होगा।
मोटी महिला : समय के साथ—साथ मोटी महिला की परिभाषा बदल गई है। ज्यादातर पुरुष जो फ्लर्ट के लिए पतली लड़को को पसंद करते हैं, लेकिन शारीकि संबंध के लिए उनकी पसंद मोटी लड़कियां होती है। बात जब सीरियस रीलेशनशिप की हो, तो समझदार व्यक्ति मोटापा के बारे में नहीं सोचता है। ऐसे पुरुषों के लिए मोटी महिलाएं पहली पसंद हुआ करती है।
मोटी और पतली की बीच की महिलाएं : इस तरह की महिलाओं के प्रति ज्यादातर पुरुषों का झुकाव रहता है। ऐसी महिलाएं जरूरी कर्व के साथ पतली भी होती है। इससे पुरुषों के अवचेतन मन को संदेश मिलता है कि ऐसी महिलाएं स्वस्थ होती है और परिवार को आगे बढ़ाने के लिए काफी सही होती है। एक तरह से यह एक रूढ़िवादी सोच है।
गहरा अर्थ : ये सारे अनुमान हमें आकर्षण के गहरे अर्थ की ओर ले जाते हैं। किसी महिला के प्रति आपका शारीरिक आकर्षण एक परफेक्ट रीलेशनशिप में अहम भूमिका निभाता है। जहां तक पसंद की बात है तो यह हर पुरुष के लिए अलग—अलग होती है। इसका इस बात से ज्यादा लेना—देना नहीं होता है कि लड़के मोटी लड़की को पसंद करते हैं कि पतली लड़की को। महत्वपूर्ण यह है कि आप किसी लड़की से कितना प्यार करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
