Latest Updates
-
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान -
Silao Style Crispy Khaja Recipe: घर पर बनाएं बिहार की मशहूर परतदार मिठाई -
Electricity Price Hike: यूपी की जनता को झटका! 10% बढ़ा फ्यूल सरचार्ज, जानें कम बिल लाने के 5 अचूक उपाय -
Guru Gochar 2026: 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 4 राशियां होने वाली हैं अमीर -
क्या होता है वेपर हीट ट्रीटमेट? वो टेक्नोलॉजी जिसके टेस्ट में फेल होने पर जापान ने बैन किए भारतीय आम -
Healthy Iron Rich Aloo Palak Recipe: लंच के लिए बनाएं आयरन से भरपूर स्वादिष्ट सब्जी -
दिल्ली में फिर फटा AC: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी नहीं, ये 4 बड़ी गलतियां एयर कंडीशनर को बना रही हैं ‘बम'! -
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश
तनाव को कम करने वाली 10 चीजें
आज की इस भाग दौड़ भरी दुनिया में हम सभी बिना आराम किए और जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों को जिए बिना काम में व्यस्त रहते हैं। हमारे पास न ही प्रकृति के सुंदर फूलों को देखने का समय है और न ही बदन पर ठंडी हवाओं के स्पर्श को महसूस करने का समय है। कुल मिला कर हम अपना समय तनाव में गुजार देते हैं।
कोई भी मशीन तभी अच्छे से काम करती है जब उन्हें समय-समय पर रिचार्ज किया जाए और उनकी सर्विसिंग कराई जाए। हमारे शरीर के साथ भी ऐसा ही है। हम बिना कुछ पल आराम किए पूरे दिन काम नहीं कर सकते। हमें अपने दिमाग को आराम देने की जरूरत होती है, ताकि हम रिचार्ज रह सकें। क्या आप तनाव से ग्रसित है? तो जानिए इनके लक्षण
तनाव के कई कारण होते हैं। ऑफिस का तनाव, आर्थिक संकट, पारिवारिक समस्या या फिर पढ़ाई का तनाव। वजह चाहे जो भी हो, पर तनाव से शरीर और दिमाग को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई लोग अपना काम समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त काम करते हैं। पर जरूरत इस बात की है कि हम तनाव को कम करने के लिए भी कुछ समय निकालें।

अपने शौक का लें सहारा :
अगर आप तनाव कम करना चाहते हैं तो अपने शौक का सहारा लें। वह शौक जिससे आपको अच्छा महसूस होता है। मसलन आप अपनी पसंदीदा किताब पढ़ सकते हैं या फिर अपनी पसंद की कोई फिल्म देख सकते हैं। इससे आपको बहुत ज्यादा आराम मिलेगा।

ताजा हवा लें
बहुत अधिक तनाव से अकसर हमारी कार्य क्षमता प्रभावित होती है। आप ताजा हवा लेकर तनाव को प्रभावी तरीके से कम कर सकते हैं। इससे दिमाग के उलझन दूर होंगे और आप तरोताजा महसूस करेंगे।

गहरी सांस लें
अगर आप किसी परिस्थिति में बहुत ज्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं तो आंख बंद करके गहरी सांस लें।

खुद को मुक्त करें
ऐसा कहना आसान है, पर करना मुश्किल। हर चीज को नियंत्रण में रखने की कोशिश से अकसर हम तनाव के शिकार हो जाते हैं। पर हम ऐसा कर नहीं पाते हैं। तनाव कम करने का एक तरीका यह भी है कि आप खुद को इन चीजों से मुक्त कर दें।

सिर खाने वाले काम को खत्म करें
हम में से कई लोग थका देने वाले काम को बाद के लिए टाल देते हैं और बाद में यह तनाव पैदा करता है। तनाव को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप सिर खाने को काम को खत्म करें।

साधारण स्ट्रेच
तनाव का असर हमारे शरीर पर पड़ता है और हमारे कंधे और गले की मसल्स सख्त हो जाती है। तनाव कम करने का एक तरीका यह भी है कि आप कुछ सामान्य स्ट्रेच करें।

चाय
बैठ के चाय पीने और कुछ देर अपने पैर को ऊपर रखने से भी तनाव कम होता है। साथ ही चाय आपको तरोताजा भी करेगी।

पेट्स
पेट्स तनाव को कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है। अगर आप के पास कुत्ता है तो उसे पार्क में टहलाने ले जाएं। अगर आपके पास बिल्ली है तो उनसे कुछ देर खेलें। इनके साथ खेल कर आप काफी आराम महसूस करेंगे।

चीजों को व्यवस्थित करें
सुबह के समय तनाव का एक मुख्य कारण होता है चीजों का न मिलना। मसलन अगर आपको कार की चाबी या पर्स समय पर नहीं मिले तो आप परेशान हो जाएंगे। इसलिए कुछ समय घर की चीजों को व्यवस्थित करने में भी दें। तनाव को कम करने का यह एक प्रभावी तरीका है।

खुद के लिए समय निकालें
तनाव कम करने का एक कारगर तरीका यह भी है कि आप हर दिन खुद के लिए थोड़ा समय निकालें। दिन के अंत में आधे घंटे वार्म बाथ लें या फिर एक्सरसाइज करके खुद को रीलैक्स करें।



Click it and Unblock the Notifications