Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
मेडिकल के अजीबो—गरीब अविष्कार
ऐसी कई कहानियां हैं जो मेडिकल अविष्कार से कहीं ज्यादा लुभावनी है। इसे आप अजीब अविष्कार कह सकते हैं, जो अजूबे की तरह काम करता है। हो सकता है ये अविष्कार किसी दूसरे अविष्कार का बाइ-प्रोडक्ट हो या फिर संजोगवश हो गया हो। ऐसे कई विचित्र मेडिकल अविष्कार हैं, जिन्हें जानबूझ कर नहीं किया गया है। बावजूद इसके यह मानवजाति के लिए वरदान साबित हुआ। हर साल ऐसे कई विचित्र मेडिकल अविष्कार होते हैं और इनके बारे में जानना काफी रोचक होता है।
पुरुषों की नपुंसकता को दूर करने में व्याग्रा को काफी शक्तिशाली माना जाता है। पर इसकी खोज संजोगवश हुई थी जो बेहद दिलचस्प है। व्याग्रा को पूरी तरह से अगल कारण के लिए तैयार किया जा रहा था। ड्रग कंपनी एन्जाइन के इलाज के लिए एक ऐसे दवा की खोज कर रही थी, जो ब्लड वेसल को रीलैक्स कर सके। पर इस दवा का साइड इफैक्ट यह हुआ कि इससे पुरुषों में इलेक्शन आने लगा।
अन्य दूसरे प्रमुख मेडिकल अविष्कारों में शार्क में पाया जाने वाला वाइरस किलर, मसाले में पाया जाने वाला कैंसर को कम करने का गुण और इरिटबल बाउल सिंड्रोम आदि शामिल है। इस तरह के कई मेडिकल अविष्कारों को अपने नाम से सुरक्षित रखने के लिए पेटेंट भी कराया गया है।
आइए हम आपको कुछ ऐसे विचित्र मेडिकल अविष्कारों के बारे में बताते हैं जो काफी कारगर भी है।

1. पुरुषों की नपुंसका के लिए ओडोरेंट का इस्तेमाल: एलन आर. हिर्स ने व्याग्रा के विकल्प के रूप में एक पेटेंट के लिए अप्लाई किया, जो पुरुषों की नपुंसकता को दूर कर सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ इसे सूंघने की जरूरत पड़ेगी। इसके अविष्कारक के मुताबिक लेवेंडर और लोकी पाई, डॉनट और लिकरिस, लोकी पाई और डॉनट सबसे ज्यादा प्रभावशाली तरीके से काम करता है।
2. सेंट्रिफ्यिगल फोर्स से बच्चा पैदा करने वाला उपकरण: 1965 में जॉर्ज और चार्लोट ब्लोंसकी ने इसके पेटेंट के लिए अप्लाई किया था। यह एक सेंट्रिफ्यिगल डिलिवरी टेबल है जो सेंट्रिफ्यिगल फोर्स के जरिए बच्चे को पैदा करना आसान बना देता है।
3. फोरहेड सपोर्ट अपकरण : इसका अविष्कार मिस्टर इरिक डी के द्वारा किया गया था और उन्होंने ही इसके पेटेंट के लिए अप्लाई किया था। यह एक ऐसा उपकरण है जो खड़े रहने वाले व्यक्ति के फोरहेड को आराम पहुंचाता है। यह बाथरूम कमोड के ऊपर या युरनल या शॉवरहेड के नीचे दीवार पर लगा होता है।
4. व्याग्रा: एन्जाइन की दवा की खाज के फलस्वरूप व्याग्रा की खोज हुई। रिसर्च का उद्देश्य एक ऐसी दवा की खोज करनी थी जो ब्लड वेसल को रीलैक्स करे। पर इस दवा के साइड इफैक्ट के रूप में पुरुषों में इरेक्शन आने लगा। आज यह सबसे ज्यादा बिकने वाले ड्रग्स में से एक है।
5. रिमाइंडर और इंफोर्सर अपकरण: इसका पेटेंट मिस्टर रूपर्ट डब्लू के पास है। यह एक ऐसा उपकरण है जो बच्चों को गेलिस लगाने की याद दिलाता है। इसके जरिए मुंह में एक अलार्म लगाया जाता है, जिसमें टाइमर लगा होता है। गेलिस पर लगा चुंबल अलार्म को बंद करता है।
6. गम एक्सरसाइज डिवाइस: यह डिवाइस मिस्टर चार्ल्स जी. पुर्डे के नाम से पेटेंट है। वास्तव में यह मुंह के एक्सरसाइज का डिवाइस है। दांतों के बीच में एक प्लेट को लगाया जाता है और स्प्रिंग या किसी लचीले चीज को सपोर्ट के सहारे जोड़ा जाता है। इसके बाद सर घुमाने पर डिवास को छोटे-छोटे जर्क या इंपल्स की शृंखला मिलती है।
7. एंटी-ईटिंग फेस मास्क: यह डिवाइस इंसान को खाने से रोकने के लिए बनाया गया है। इसमें मुंह ढंका रहता है। इसमें ढेरों हुक, वायर, स्ट्रैप, लॉक और माउथ गार्ड लगे होते हैं। डायटिंग करने वाले व्यक्ति की तुलना में यह डिवाइस जानवरों के लिए ज्यादा उपयुक्त लगता है। साथ ही इसे लगाने के बाद सार्वजनिक स्थान पर आप अपना चेहरा दिखाने में भी शर्म करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
