Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
गुलाबी रंग की साड़ी पहन कर शबाना आजमी बनी शोस्टॉपर
आपको जान कर हैरानी होगी की इस बार के लैक्मे फैशन वीक 2015 में मंदिरा बेदी ने भी डिजाइनर बन कर हिस्सा लिया। मंदिरा बेदी के लिये बॉलीवुड की प्रसिद्ध अदाकारा शबाना आजमी जी ने रैंपवॉक की। लैक्मे फैशन वीक के चौथे दिन जो कि शो का आखिरी दिन भी था, जिसमें केवल खूबसूरत और रंग बिरंगी साडियों का प्रदर्शन किया गया।

शोस्टॉपर के रूप में शबाना जी काफी अच्छी लग रही थीं। हमने उनमें गजब का आत्मविश्वास देखा जो कि आज के मुकाबले की मॉडल्स से कहीं ज्यादा था। शबाना जी ने रैंप पर गुलाबी रंग की साड़ी और ब्लू रंग का ब्लाउज पहना था। पूरी साड़ी में गोल्डन धागे से कढ़ाई की गई थी और बॉर्डर भी गोल्डन रंग का ही था।

मंदिरा ने गर्मियों के हिसाब से अपने कलेक्शन के लिये रंगों का चुनाव किया था। रैंप पर मॉडल्स ने ब्राइट कॉटन और सिल्क की साड़ी पहन रखी थी। यदि आपको साड़ियां पहनने का शौक है तो आपको मंदिरा बेदी के इस समर कलेक्शन से अपने लिये बेहद उंदा साड़ी मिल सकती है।

लैक्मे फैशन वीक का शो बिल्कुल पारंपरिक ढंक से शुरु हुआ। मंदिरा के कलेक्शन में आपको सन यलो, हॉट पिंक, ब्राइट या स्काई ब्लू आदि जैसे रंग मिल जाएंगे जो कि गर्मियों में काफी बिकते हैं। इसके साथ ही इनके कलेक्शन में खास आकर्षण लुभावनी चोलियों का भी रहा।
मंदिरा की साड़ियों के कलेक्शन में दो या तीन चटक रंगों का मेल समाया हुआ था। उन्होने पोल्का डॉट का भी प्रयोग किया था। साडियों में पतले बॉर्डर थे जो कि काफी अच्छे दिख रहे थे।



Click it and Unblock the Notifications
