Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
क्यूं पसंद है गृहणियों को “सास बहु“ सीरियल
क्या आप जानते हैं कि ये “सास बहु“ सीरियल इतने लोकप्रिय क्यों हैं? दरअसल, ज्यादातर गृहणियों को अपने दिन प्रतिदिन की मनोरंजन की खुराक इन्हीं को देखकर मिलती हैं। इनसे इन्हें आत्मविश्वास और खुशी मिलती है। वे बहुत दुखी हो जाती हैं यदि टीवी देखते समय लाइट चली जाये। वे दिन रात टीवी से चिपकी रहती हैं।
अब, यदि आपको अभी भी आश्चर्य हो रहा है कि आखिर गृहणियां “सास बहु“ सीरियल देखना क्यों पसन्द करती है, तो आपको नीचे लिखे कारणों को अवश्य पढ़ना चाहिए।
READ: भारतीय सासू मां को इम्प्रेस करने के टिप्स

उन्हें ढ़ेरों साड़ियां, जवाहरात और मंहगी शादियां देखने को मिलती हैं।
आपकी पत्नी को जेवरों से प्यार होता है। उन्हें खूब खर्चा करना भाता है। जब उन्हें खूबसूरत एल सी डी टेलीवीजन स्क्रीन पर यह सब देखने को मिलता है, तो वह अपने सपनों की दुनिया में खो जाती हैं। सपनों की दुनिया से बाहर आकर, वह आपको उन साड़ियों में से कम से कम 10 साड़ियां खरीदने को कहती हैं जो पिछले एपिसोड में बहु नें पहनी थी।

वह आसानी से उन परिस्थितयों से जुड़ जाती हैं
कहानियां “सास बहु “ मुद्दों को दर्शाती हैं। जी हां, इन “सास बहु” सीरियलों के सभी एपिसोड गजब के होते हैं। इनके सभी चरित्र एवं परिस्थितयां काफी वास्तविक होती हैं। वे हमारी जिन्दगी को प्रतिबिम्बित करते हैं। आपकी पत्नी खुद को “बहु” के चरित्र में तथा मां को “सास” के चरित्र में देखती है, लेकिन ये सीरियल आपके चरित्र को दिखाने की परवाह कभी नहीं करते! बेचारे पतियों की अनदेखी कर दी जाती है क्योंकि वे उन्हें कोई भी टी आर पी रेटिंग देने में असमर्थ होते हैं। भारत में अरेंज मैरिज के असफल होने के 10 कारण

वह समय बिता सकती हैं
जी हा, इसिलिए उन्हें “सास बहु“ सीरियल देखना पसन्द है। उन्हें समय बिताना अच्छा लगता है। आप कभी विरोध नहीं करते क्योंकि उनका समय बिताना आपके लिए अच्छा है ताकि आपको कुछ वक्त अपने लिए भी मिल जाए। इसीलिये आपने ये बड़ा सा 62 इंच का टीवी उनको खुश रखने के लिए खरीदा है।

जब “बहु” को “सास” पर विजय प्राप्त होती है तो उन्हें आनन्द आता है।
आपकी पत्नी कुछ दिनों तक चिल्लाती रहती हैं अगर सीरियल में सास के द्वारा बहु को प्रताडित किया जाता है लेकिन वह खूब ताली बजाती है जब कभी बहु को सास पर विजय प्राप्त हो जाती है। उस दिव वह पड़ोसियों को ऐसे मिठाईयां बांटती है जैसे कि आपके बेटे से आई ए एस की परीक्षा निकाल दी हो।

उन्हें बदला लेने के नये तरीकों का पता चलता है
जी हां, उन्हें नये नये तरीके इनहीं सास बहु सीरियलों को देखने से पता चलते हैं। आप बहुत खुश हैं कि आपको शिक्षित करने के लिए आपके पास गूगल है और वो इसलिए खुश हैं कि उनके पास उन्हें शिक्षित करने के लिए टीवी सीरियल हैं। वह आपसे ज्यादा स्मार्ट हैं और इसलिए आप उनसे दोबारा झंझट करने को तैयार नहीं होते। वो सर्वश्रेष्ठ हैं। आप अपनी पत्नी को प्यार करते हैं,जबकि आपकी पत्नी सास बहु सीरियल को।



Click it and Unblock the Notifications
