Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
दुनिया में अद्भुत क्षमताओं वाले लोग
हम ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां भांति-भांति के लोग रहते हैं और उनमें क्षमताएं और शौक भी अलग प्रकार के होते हैं जो उन्हें सामान्य नहीं बनाते। अमेरिका हो या न्यूजीलैंड, हर देश का वाशिंदा कुछ खास होता है और उनकी खूबी ही उन्हें सबसे अलग बना देती है।
Shopclues Coupons: Get 50% Off on Men and Women's Fashion Apparels
बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ अनोखे लोगों के बारे में बता रहे हैं जिनकी अद्भुत क्षमता ने उन्हें सारी दुनिया से अलग पहचान दी और वह प्रसिद्ध हो गए।
ये लोग, फिल्मों में दिखाएं जाने वाले रियल हीरो से कम नहीं है, विरले हैं, इनमें कुछ अद्भुत है और सबसे बड़ी बात, ये किसी घिनौने अपराध के लिए नहीं जाने जाते हैं बल्कि इनकी पहचान इनकी गॉड गिफ्टेड खूबियों के कारण है।

1. डेनीयल टेम्मेट -
ब्रिटिश नागरिक, डेनीयल टेम्मेट, गणित के सम्राट हैं। इन्हें गणित की कई गणनाएं और मान मुँहजबानी याद हैं। पाई से लेकर 22,514 अंकों को याद करना और दोहराने का रिकॉर्ड इनके नाम पर है। 11 भाषाओं में बातचीत कर सकते वाले डेनियल को देखकर बस मुँह से सिर्फ एक ही शब्द निकलता है- वाह।

2. बेन अंडरवुड -
3 साल की उम्र में कैंसर के कारण इनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। लेकिन इन्होने हिम्मत नहीं हारी और ईको-लोकेट को मुँह से आवाज निकाल कर सीख लिया और सामान्य जीवन जीने लगे। लेकिन 16 साल की आयु में कैंसर का पलटवार होने पर इनकी मृत्यु हो गई।

3. डेनियल ब्राउनिंग -
इन्हें रबर ब्यॉव के नाम से जाना जाता है क्योंकि ये अपने शरीर को कैसे भी मोड़ सकते हैं। ये दुनिया के सबसे लचीले आदमी हैं। अपनी भुजा को टेनिस रैकेट से निकालते हुए ये अद्भुत प्राणी लगते हैं।

4. हु क्यिोंग -
इनका शरीर अजीब है। ड्रिल मशीन, आरी, फावडा किसी का भी असर इनके शरीर पर नहीं होता है। इनके पूरे शरीर में कहीं भी चोट नहीं मारी जा सकती है। नंगे हाथ से इलेक्ट्रिक आरी पकड़ने पर भी इन्हें कुछ नहीं होता है।

5. डीन करनेज़ -
डीन को दौड़ने से थकान नहीं होती। ये कितना भी दौड़ सकते हैं। 350 मील तक ये लगातार दौड़ चुके हैं और इनके नाम पर कई विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज हैं।

6. किम पीक -
रेन मैन के लिए प्रेरणा माने जाने वाले किम को आईक्यू में 87 प्रतिशत मिला था। ये चीजों को बड़ी आसानी से याद रख लेते हैं और एक ही समय में दो पेजों को पढ़ लेते हैं। इन्हें 12,000 किताबें ऐसे याद हैं कि आपको पेज दर पेज सुना दें। कुरान को मात्र 10 मिनट में सुना सकते हैं। 58 वर्ष की आयु में इनका निधन हो गया था।

7. नताशा डेमकिना -
ये मैडम एक्स-रे विज़न वाली हैं। शरीर में कहीं भी ट्यूमर या कैंसर की गांठ आदि होने पर इन्हें बाहर से ही पता चल जाता है। इनमें वाकई में दैवीय शक्ति है।



Click it and Unblock the Notifications
