Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
'हिंदू-मुस्लिम न करें', रमजान में हिंदू दोस्त ने पेश की भाईचारे की मिसाल, इंटरनेट पर सहरी बनाने का Video Viral
Viral Video Of Hindu Muslim Unity In Ramadan 2026: सोशल मीडिया पर इन दिनों दोस्ती और भाईचारे का एक रूहानी वीडियो वायरल हो रहा है, जो 'न्यू इंडिया' की असल खूबसूरती को बयां कर रहा है। यह कहानी दो ऐसे दोस्तों की है जिन्होंने धर्म की दीवारों को किनारे रख इंसानियत का फर्ज निभाया है। इस वीडियो को देखकर हर किसी के चेहरे पर एक अच्छी सी मुस्कान आना स्वाभाविक है।
वीडियो में आप देखेंगे कि एक हिंदू दोस्त अपने मुस्लिम दोस्त के लिए सुबह 4 बजकर उठकर सहरी बनाता है और उसे कहता है कि जल्दी खा लो वरना टाइम निकल जाएगा। साथ ही इस वीडियो के द्वारा एक संदेश भी दिया है कि भाई कभी हिंदू-मुस्लिम मत करना। इस वीडियो को लोग देख रहे हैं और बहुत पसंद भी कर रहे हैं और अच्छे-अच्छे कमेंट भी कर रहे हैं।

मुस्लिम दोस्त के लिए सहरी बनाता हिंदू दोस्त
इंस्टाग्राम पर @relatable_maaz नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें एक मुस्लिम लड़का कहता है कि भाई कितने प्यारे होते हैं ना ये हिंदू दोस्त। भाई लाइफ में सबकुछ करना लेकिन ये हिंदू मुस्लिम मत करना। दरअसल, वीडियो में देख सकते हैं कि मुस्लिम युवक किचन में जाकर जब अपने हिंदू दोस्त को सुबह-सुबह काम करते देखता है, तो हैरान रह जाता है और पूछता है कि तू क्या कर रहा है। वो कहता है कि मैं तेरे लिए सहरी बना रहा हूं।
तू नमाज पढ़ ले, मैं सहरी बनाता हूं
सहरी बनाते हुए वो उसे कहता है कि "भाई, तू जाकर नमाज पढ़ ले, मैं तेरे लिए सहरी तैयार कर रहा हूं।" यह चंद शब्द उन लोगों के लिए करारा जवाब हैं जो धर्म के नाम पर दूरियां पैदा करने की कोशिश करते हैं। वहीं मुस्लिम दोस्त ने भी बताया कि जब नवरात्रि थे तो मैंने इसके लिए खाना बनाया था। वाकई ये वीडियो दोस्ती की वो मिसाल है जिसने धर्म की दीवारों को तोड़ कर ये संदेश दिया है कि हिंदू-मुस्लिम से बाहर आओ और एकता के साथ रहो।
सहरी में क्या बनाया
हिंदू दोस्त ने अपने मित्र की सहरी के लिए काफी मेहनत की। उसने चपाती के साथ लजीज कोफ्ते बनाए थे। इतना ही नहीं, दोस्त की सेहत का ख्याल रखते हुए उसने डाइट में नट्स और प्रोटीन भी शामिल किए। वीडियो में युवक भावुक होकर कहता है कि जब वह सुबह 4 बजे उठा, तो उसका दोस्त पहले से ही किचन में खाना बनाने की तैयारी कर रहा था। बस फिर क्या नमाज अदा करने के बाद उसने जल्दी से सहरी की।
लोगों को खूब पसंद आ रही है ये वीडियो
ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई है। लोग इस पर जमर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- नजर न लगे। दूसरे यूजर ने लिखा- भाईचारा सबसे ऊपर। तीसरे यूजर ने लिखा- काश सब ऐसी सोच रखते। एक अन्य ने लिखा- अल्लाह आप पर अपनी रहमत करे। इसी तरह के बहुत से कमेंट आए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
