Latest Updates
-
Navratri Fast In Periods: क्या पीरियड्स में नवरात्रि का व्रत रख सकती हैं महिलाएं? जानें क्या हैं नियम -
Navratri 2026: नवरात्रि के 9 दिन किस देवी को समर्पित हैं? जानें मां दुर्गा के 9 स्वरूप, मंत्र और महत्व -
Navratri Bhog: नवरात्रि में मां दुर्गा को किस दिन क्या चढ़ाएं? जानें 9 दिनों के भोग की पूरी लिस्ट -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में कलश स्थापना कैसे करें? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री, विधि और नियम -
World Mental Health Day 2026: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें इस बार की थीम -
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम -
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल
Rent A Garba Partner: नवरात्रि नजदीक आते ही गुजरात में गरबा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रही है, जिसमें पैसे देकर गरबा पार्टनर लेने का ऑफर दिया जा रहा है। पोस्ट में सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम नाम से तीन पैकेज बताए गए हैं और हर पैकेज के साथ अलग-अलग सुविधाएं देने का दावा किया गया है। हालांकि, अहमदाबाद साइबर क्राइम सेल ने इस तरह के ऑफर पर भरोसा न करने और किसी अनजान व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर नहीं करने की सलाह दी है। आइए जानते हैं कि आखिर वायरल पोस्ट में क्या-क्या ऑफर दिए जा रहे हैं -

1000 से 2000 रुपये तक के गरबा पार्टनर पैकेज
वायरल पोस्ट में गरबा पार्टनर के लिए तीन तरह के पैकेज बताए गए हैं, जिनकी कीमत 1000 से 2000 रुपये तक है। शुरुआती सिल्वर पैकेज में करीब 1000 रुपये में दो घंटे साथ गरबा करने का दावा किया गया है। इसके बाद गोल्ड पैकेज की कीमत 1500 रुपये बताई गई है, जिसमें चार घंटे पार्टनर के साथ गरबा करने की बात कही गई है। सबसे महंगा प्लेटिनम पैकेज 2000 रुपये का है, जिसमें पूरी रात साथ रहने का दावा किया गया है। पोस्ट में गरबा स्टेप सिखाने, मैचिंग कॉस्ट्यूम, सेल्फी और दूसरी सुविधाओं का भी जिक्र है। लड़कों के साथ लड़कियों के लिए भी ऐसे पार्टनर उपलब्ध कराने का दावा किया गया है।
2000 रुपये के प्लैटिनम पैकेज में क्या मिलेगा?
वायरल पोस्ट में 2000 रुपये वाले प्लैटिनम पैकेज को लेकर सबसे ज्यादा बातें कही गई हैं। इसमें पूरी रात गरबा खेलने के साथ शानदार डांस मूव्स सिखाने और भीड़ में हाथ पकड़कर साथ चलने जैसी सुविधाओं का दावा किया गया है। पोस्टर में माथे पर किस करने की बात भी लिखी गई है। इसके अलावा गरबा खत्म होने के बाद ओढ़नी संभालने और घर या पार्टी तक सुरक्षित पहुंचने में मदद करने का दावा भी किया गया है। इसी वजह से इस पैकेज को लेकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।
कई पोस्ट AI से बनाए जाने का दावा
अहमदाबाद साइबर क्राइम सेल के मुताबिक, पिछले 5-6 दिनों से इस तरह की पोस्ट लगातार सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। शुरुआत में कुछ पोस्ट असली प्रोफाइल से शेयर की गई थीं। जांच में पता चला कि संबंधित प्रोफाइल असली यूजर्स की थीं और उनका मकसद सिर्फ सोशल मीडिया पर रीच हासिल करना था। इसके बाद 'Rent A Garba Partner' से जुड़ी कई पोस्ट अलग-अलग हैंडल से वायरल होने लगीं, जिनमें कुछ पोस्ट के AI से तैयार किए जाने का दावा किया गया है।
अनजान प्रोफाइल को पैसे भेजने से बचें
साइबर क्राइम सेल ने लोगों को ऐसे किसी भी ऑफर के चक्कर में पड़कर अनजान व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर नहीं करने की सलाह दी है। साइबर क्राइम द्वारा कहा गया है कि जिस व्यक्ति को आप नहीं जानते या जिससे कभी मुलाकात नहीं हुई, उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भरोसा करके पेमेंट करना नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे मामलों में पैसे भेजने पर साइबर ठगी होने का खतरा रहता है। अगर किसी व्यक्ति ने ऐसी पोस्ट देखकर पैसे भेज दिए हैं, तो उसे तुरंत साइबर पुलिस की मदद लेने की सलाह दी गई है।



Click it and Unblock the Notifications
