Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा
सूर्य ग्रहण के दौरान पानी पी सकते हैं या नहीं? गर्भवती महिलाएं जान लें जरूरी नियम
surya grahan Me Pani Pi Sakte Hain Ya Nahi: सूर्य ग्रहण को अक्सर धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 21 सितंबर 2025, यानी आज सूर्य ग्रहण लग रहा है। आज सर्वपितृ अमावस्या भी है जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। सूर्य ग्रहण को लेकर कई सारी मान्यताएं हैं। कई लोग इस दौरान भोजन और पानी से परहेज करते हैं, लेकिन क्या यह सिर्फ परंपरा है या विज्ञान की भी कोई वजह है? खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए यह सवाल और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।
क्या उन्हें ग्रहण के दौरान पानी पीना चाहिए या इससे कोई नुकसान हो सकता है? आज हम आपको सूर्य ग्रहण के दौरान पानी पीने के नियम, गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी सावधानियां और वैज्ञानिक दृष्टिकोण दोनों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

सूर्य ग्रहण के नियम
सूर्य ग्रहण पर पानी पीने और खाना खाने को लेकर कई नियम बताए गए हैं। धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण काल को अशुद्ध माना गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस दौरान भोजन और पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा फैली रहती है। खाने-पीने की चीजों पर असर डालती है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में सूक्ष्म जीवाणुओं की वृद्धि होती है और यही कारण है कि पानी व भोजन ढक कर रखने और ग्रहण के दौरान न खाने-पीने की परंपरा है। गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से इस नियम का पालन करने की सलाह दी जाती है।
सूर्य ग्रहण पर पानी पीना चाहिए या नहीं?
हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को बेहद संवेदनशील समय माना गया है। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है और इस समय किया गया कोई भी कार्य शरीर और मन पर असर डाल सकता है। खासकर भोजन, पानी पीना और बाहर निकलने को लेकर कई नियम बताए गए हैं। शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान पानी पीना वर्जित माना गया है, क्योंकि ग्रहण की छाया से पानी और भोजन अशुद्ध हो जाते हैं। यही कारण है कि ग्रहण से पहले पानी में तुलसी की पत्तियां डालने की परंपरा है। तुलसी पवित्र मानी जाती है और उसके संपर्क से पानी व भोजन पर ग्रहण का असर नहीं होता।
गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी नियम
ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं के लिए खास सावधानियां बताई गई हैं, क्योंकि माना जाता है कि इस दौरान नकारात्मक विकिरण अजन्मे शिशु पर प्रभाव डाल सकते हैं।
- गर्भवती महिलाएं इस समय पानी या भोजन न लें।
- बाहर निकलने से बचें और घर में ही रहें।
- ग्रहण के दौरान नुकीली चीजों (कैंची, सुई, चाकू) का प्रयोग न करें।
- शांत मन से भगवान का नाम जपें और सकारात्मक वातावरण बनाए रखें।
क्या कहता है वैज्ञानिक दृष्टिकोण?
वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो सूर्य ग्रहण के समय वातावरण में तापमान, रोशनी और विकिरण में बदलाव होता है। इसी वजह से परंपरागत रूप से गर्भवती महिलाओं को अधिक सावधान रहने की सलाह दी जाती है। वहीं वैज्ञानिक पानी और खाने को लेकर किसी तरह की कोई सावधानी बरतने पर भी परहेज नहीं करते।



Click it and Unblock the Notifications











