Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Today School Closed: 27 दिसंबर को स्कूलों में रहेगा अवकाश, जानें बैंक खुलेंगे या नहीं
Today School Closed Or Open: सरकारी छुट्टियों को लेकर लोगों में हमेशा उत्सुकता बनी रहती है, खासकर जब त्योहारों का दौर चल रहा हो। क्रिसमस यानी 25 दिसंबर के बाद 27 दिसंबर की छुट्टी को लेकर आम लोगों के बीच असमंजस की स्थिति है। लोग जानना चाहते हैं कि आज स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे या बंद रहेंगे।
आइए जान लेते हैं कि आज स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे या खुलेंगे और दफ्तर भी खुलेंगे या नहीं। साथ ही ये भी जान लेते हैं कि आज छुट्टी किस बात की है।
क्रिसमस के बाद 27 दिसंबर को लेकर क्यों था कन्फ्यूजन?
हर साल दिसंबर के आखिरी सप्ताह में लगातार छुट्टियां पड़ने के कारण लोग पहले से ही अपनी योजनाएं बनाने लगते हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस की सार्वजनिक छुट्टी के बाद 27 दिसंबर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। कई लोगों के मन में सवाल था कि क्या यह दिन भी सरकारी अवकाश की सूची में शामिल है या नहीं।

सरकार ने 27 दिसंबर को घोषित किया सार्वजनिक अवकाश
सरकार ने 27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंगलवार को जारी आधिकारिक शासनादेश के अनुसार, इस दिन प्रदेश भर के सभी सरकारी कार्यालय, निगम, परिषद, स्थानीय निकाय, अधीनस्थ कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे। यह फैसला गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही दिल्ली में भी गुरू गोबिंद सिंह जयंती की छुट्टी घोषित की गई है।
गुरु गोविंद सिंह जयंती का धार्मिक महत्व
गुरु गोविंद सिंह जी सिख समुदाय के दसवें और अंतिम गुरु थे। उनका जीवन साहस, त्याग, आध्यात्मिकता और धार्मिक स्वतंत्रता के संरक्षण का प्रतीक माना जाता है। उत्तर प्रदेश में उनकी जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचते हैं। ऐसे में सार्वजनिक अवकाश से लोगों को धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने की सुविधा मिलेगी।
27 दिसंबर को ऑफिस खुलेंगे या बंद?
स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी तय हो चुकी है, लेकिन दफ्तरों को लेकर लोगों के मन में अब भी सवाल हैं। चूंकि 27 दिसंबर शनिवार है, इसलिए अधिकतर सरकारी कार्यालय पहले से ही बंद रहते हैं। इसके अलावा, यह चौथा शनिवार होने के कारण बैंक कर्मचारियों की भी छुट्टी रहेगी। हालांकि, कुछ प्राइवेट ऑफिस, मीडिया हाउस और निजी संस्थान अपनी आंतरिक नीतियों के अनुसार खुले रह सकते हैं। ऐसे में कर्मचारियों को अपने ऑफिस की ओर से जारी निर्देशों पर ध्यान देना जरूरी है।
बैंक खुलेंगे या नहीं?
स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों की छुट्टी की तो बात हो गई अब बैंक हॉलीडे की भी बात कर लेते हैं। दरअसल, आज चौथा शनिवार है तो इस वजह से बैंक बंद रहेंगे। अगर आपका कोई बैंक का काम है तो जान लें कि आज बैंक जाना बेकार है। हालांकि डिजिटल बैंकिंग सुचारू रूप से काम करेगी।



Click it and Unblock the Notifications
