Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय -
World Digestive Health Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास -
Grandma Style Aloo Baingan Recipe: दादी के हाथों जैसा चटपटा और लाजवाब स्वाद -
क्या ज्यादा तनाव लेने से ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है? AIIMS न्यूरोसर्जन ने बताई सच्चाई
Year Ender 2022: वजन घटाने के लिए इस साल इंटरनेट पर ट्रेंड हुए ये तरीके

आज के समय में लाइफस्टाइल में बदलाव और जंक फूड्स की वजह से छोटे बच्चों से लेकर बड़ों में मोटापे की समस्या आम बात हो गई है। लेकिन लगातार बढ़ता मोटापा आपकी सेहत के लिए भी काफी हानिकारक है। लोग मोटापे से बचने के लिए या कम करने के लिए अक्सर अपनी डाइट में बदलाव करते रहते हैं। इतना ही नहीं कई लोग अपने लाइफस्टाइल में भी कई चेंजेस लाते हैं। सालों से लोग मोटापा कम करने के लिए गूगल और सोशल मीडिया पर इससे छुटकारा पाने के उपाय ढूंढते रहते हैं। साल 2022 में भी लोगों ने इंटरनेट पर वेट लॉस करने के तरीकों के बारे में बहुत सर्च किया। जो लोग अपने आपको फिट रखना चाहते हैं, वो अपने वेट को कंट्रोल करने के लिए हमेशा नई-नई चीजों को आजमाते रहते हैं। तो आइए देखते हैं, इस साल लोगों में बढ़ते वेट को कंट्रोल करने के लिए क्या-क्या चीजें ट्रेंड में रही, और लोगों ने क्या-क्या तरीके अपनाएं।

1. कीटो डाइट
वजन कम करने वाले लोग अक्सर कीटो डाइट को फॉलो करते हैं। इस डाइट में कार्बोहाइड्रेट फूड्स का सेवन बहुत कम शामिल किया जाता है। कीटो डाइट में मीट, लो कार्ब सब्जियां शामिल होती हैं। इसमें डाइट में आप अपने खाद्य पदार्थ में सी फूड, चिकन, मछली, अंडा, फूलगोभी, पत्तागोभी, ब्रोकोली, शिमला मिर्च शामिल कर सकते हैं। लेकिन एक वेजिटेरियन के लिए कीटो डाइट फॉलो करना बहुत मुश्किल होता है। इस साल भी लोगों ने खुद को हेल्दी रखने के लिए कीटो डाइट फॉलो किया है।

2. इंटरमिटेंट फास्टिंग
इंटरमिटेंट फास्टिंग एक ईटिंग प्लान है, जिसमें व्यक्ति एक तय समय पर ही खाना खाता है और बाकी समय फास्टिंग करता है। इंटरमिटेंट फास्टिंग में आपके खाने का एक पैटर्न तैयार किया जाता है। इस प्रक्रिया को अपनाकर आप तेजी से अपना वजन कम कर सकते हैं। इस तरीके में कुछ टाइम के लिए आप फास्ट रखकर और प्रतिबंधित आहार को डाइट में शामिल कर अपना वेट कम करते हैं। इस साल भी लोगों ने इस तरीके को अपना वेट कम करने के लिए आजमाया है, जो कई लोगों के लिए काफी मददगार साबित हुआ है।

3. वर्कआउट
वजन कम करने के लिए आपको अच्छी डाइट के साथ एक्सरसाइज और योग करना भी बहुत जरूरी है। वर्कआउट की मदद से आप जल्दी अपने वजन को कम कर कंट्रोल कर सकते हैं। वजन कम करने के सबसे प्रभावी तरीकों में एक्सरसाइज एक है। वजन कम करने के साथ ये आपको फिट रखने और आपके मसल्स को मजबूत करने में मदद करता है।

4. प्लांट बेस्ड डाइट
वेजिटेरियन लोगों के लिए हेल्दी रहते हुए वेट कम करना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में साल 2022 में लोगों ने प्लांट बेस्ड डाइट शुरू की। ये डाइट एक वीगन डाइट है। जिसमें लोग अपना वजन घटाने के लिए प्लांट बेस्ड खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। यह डाइट आपके शरीर को कई पोषक तत्व देने में मदद करता है। प्लांट बेस्ड डाइट फॉलो करने से आपका वेट तो कम होता है, साथ ही आपको कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। कीटो डाइट में आप फल, सब्जियां, साबुत अनाज आदि चीजें शामिल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications