Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
19 मिनट वीडियो के बाद आया 7 मिनट 11 सेकंड वाला Video, क्लिक करने से पहले जान लें पाकिस्तानी कनेक्शन
7 Minute 11 Second Viral Video: पिछले दो महीने से सोशल मीडिया पर 19 मिनट 11 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा था। अब 7 मिनट 11 सेकंड के वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है। अब 7 मिनट वायरल वीडियो और उमैर वायरल वीडियो पाकिस्तानी 7 मिनट 11 सेंकड जैसे कीवर्ड गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो का कनेक्शन पाकिस्तान से है।
इस वीडियो को कथित तौर पर पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर उमैर से जोड़ा जा रहा है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। आइए जानते हैं कौन है उमैर और क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई जिस पर क्लिक करना अकाउंट पर भारी पड़ सकता है।

क्या है 7 मिनट 11 सेकंड का वायरल वीडियो?
बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर 7 मिनट 11 सेकंड के एक वीडियो के छोटे-छोटे क्लिप वायरल हो रहे हैं। इन्हीं क्लिप्स के आधार पर लोग पूरे वीडियो को ढूंढने के लिए इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें एक युवक और एक युवती किसी घर के अंदर कैमरा घुमाते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन आगे क्या होता है, इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।
कौन है उमैर (Umair)?
सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक, जिस शख्स का नाम इस वायरल वीडियो से जोड़ा जा रहा है, वह पाकिस्तान का एक कंटेंट क्रिएटर बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक न तो इस वीडियो की पुष्टि हुई है और न ही यह साफ हुआ है कि इसमें दिख रहा व्यक्ति वाकई उमैर ही है या नहीं।

AI से बने फर्जी वीडियो का बढ़ता खतरा
पिछले कुछ महीनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाए गए फेक और आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए हैं। दिसंबर में भारत की गेमर पायल गेमिंग के नाम से भी एक फर्जी वीडियो वायरल हुआ था, जिसे बाद में साइबर पुलिस ने AI से बनाया हुआ बताया। ऐसे मामलों से साफ है कि अब नकली वीडियो बनाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। आप इस तरह के फेक वीडियो का शिकार न बनें और अपने फोन में किसी भी अनजान नंबर से आए वीडियो को क्लिक न करें वरना आप ठगे जा सकते हैं।
साइबर ठगों का नया जाल
साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस तरह के वायरल वीडियो कई बार ऑनलाइन ठगी का हिस्सा होते हैं। ठग लोगों की उत्सुकता का फायदा उठाकर "7 मिनट वायरल वीडिो", "उमैर प्राइवेट वीडियो" जैसे कीवर्ड के नाम पर फर्जी लिंक भेजते हैं। जैसे ही कोई यूजर लिंक पर क्लिक करता है, उसका मोबाइल या लैपटॉप हैक हो सकता है और बैंक अकाउंट से पैसे गायब हो सकते हैं।
क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
ऐसे में ये जानना जरूरी है कि इस कंडिशन में क्या करें और क्या न करें? अगर आपके फोन में या लैपटॉप पर किसी भी अनजान वीडियो लिंक आएं तो आप उन पर क्लिक न करें। वायरल वीडियो के नाम पर भेजे गए फाइल डाउनलोड न करें वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस तरह के आपत्तिजनक या फर्जी कंटेंट को शेयर करना भी अपराध है।



Click it and Unblock the Notifications
