Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
मिरुमी क्या है? 2026 में लाबुबू के बाद बना अगला इंटरनेट क्रेज, सोशल मीडिया पर वायरल रोबोट
What is Mirumi: जिस तरह लाबुबू ने इंटरनेट पर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी और हाई क्लास से लेकर मीडिल क्लास तक छा गई थी। अब उसी राह पर चल पड़ा है मिरुमी जो जापान का एक नया आविष्कार है। ये टोक्यो से आया एक छोटा, इंटरैक्टिव रोबोट चार्म है जिसे 2026 का अगला वायरल क्रेज माना जा रहा है। पहले लाबुबू ने इंटरनेट पर तहलका मचाया था और अब बारी है मिरुमी की जो बहुत तेजी से अपने पैर पसार रहा है।
हमें मालूम है कि आपकी जिज्ञासा बढ़ रही होगी इसके बारे में जानने की, कि ये क्या है, कैसे काम करता है और इसकी कीमत क्या है? आइए आपके इन सभी सवालों के जवाब हम नीचे आर्टिकल में विस्तार से देते हैं।

मिरुमी कौन है?
मिरुमी एक रोएंदार, छोटा रोबोट है, जिसे हैंडबैग, बैकपैक या स्ट्रैप पर क्लिप किया जा सकता है। पहली नजर में यह किसी सॉफ्ट टॉय जैसा लगता है, लेकिन इसकी असली खासियत है इसकी मूवमेंट और प्रतिक्रिया देने की क्षमता। यह अपने आसपास के माहौल पर बेहद सूक्ष्म हाव-भाव के जरिए रिएक्ट करता है जैसे कि- धीरे-धीरे सिर घुमाना, हाथ बढ़ाना और शरमाना। खास बात यह है कि मिरुमी में कोई स्क्रीन, आवाज या मोबाइल ऐप नहीं है। इसका एक्सपीरियंस जानबूझकर सिंपल और मानवीय रखा गया है, जिससे यह किसी गैजेट से ज्यादा एक साथी या दोस्त जैसा महसूस होता है।
कैसे काम करता है मिरुमी?
मिरुमी में ऐसे छोटे सेंसर लगे हैं जो पास की हलचल, हाथ लगाने और किसी के नजदीक आने को महसूस कर लेते हैं। यह हर समय चलता-फिरता नहीं रहता, बल्कि कभी-कभी अचानक हल्की-सी हरकत करता है। जैसे कभी इधर-उधर देखने लगता है, कोई प्यार से सहलाए तो प्रतिक्रिया देता है या अचानक कोई पास आए तो शरमाते हुए नजरें फेर लेता है।
इस तरह का बर्ताव जानबूझकर रखा गया है ताकि मिरुमी किसी छोटे बच्चे की तरह मासूम और जिंदा लगे। यह रिचार्ज होने वाली बैटरी से चलता है और ऊपर से मुलायम कपड़े से ढका होता है। इसी वजह से मिरुमी किसी मशीन से ज्यादा छोटा-सा साथी जैसा महसूस होता है।
किसने बनाया मिरुमी?
मिरुमी को टोक्यो स्थित युकाई इंजीनियरिंग ने मिरुमी को बनाया है। यह कंपनी इमोशनल रूप से आकर्षक और चंचल रोबोट बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी का फोकस हमेशा ऐसे मानव-केंद्रित रोबोट्स पर रहा है, जो रोजमर्रा की जिंदगी में खुशी, जिज्ञासा और साथ होने का एहसास जोड़ सकें।
CES 2025 से वायरल होने तक का सफर
मिरुमी को पहली बार CES 2025 (लास वेगास) में दुनिया के सामने पेश किया गया। यहां टेक्नोलॉजी, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े लोगों ने इसे तुरंत पसंद किया और इसकी चर्चा शुरू हो गई। इसके बाद कंपनी ने किकस्टार्टर पर क्राउडफंडिंग शुरू की। 2025 के अंत तक इसके प्री-ऑर्डर लिए गए और योजना है कि मिरुमी की डिलीवरी 2026 में शुरू की जाए। मिरुमी की बढ़ती लोकप्रियता दिखाती है कि आज लोग ऐसी टेक्नोलॉजी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं जो सिर्फ काम की न हो, बल्कि भावनाओं से जुड़ी और दिल को छूने वाली हो।
मिरुमी की कीमत कितनी होगी?
अब जान लेते हैं कि इस मिरुमी की कीमत कितनी है। बता दें कि मिरुमी को मास-मार्केट प्रोडक्ट नहीं, बल्कि एक प्रीमियम डिजाइन ऑब्जेक्ट के तौर पर पेश किया गया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 7,000-9,000 येन (करीब 50-65 डॉलर) के करीब होगी और भारत में अनुमानित कीमत- ₹6,000-₹9,000 हजार होगी जो शिपिंग और आयात शुल्क के बाद करीब ₹10,000-₹12,000 हजार तक पड़ेगी।
मिरुमी की तुलना लाबुबू से क्यों हो रही है?
सोशल मीडिया पर लोग मिरुमी की तुलना लाबुबू डॉल से कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि लाबुबू ने अपने खास डिजाइन और ब्लाइंड-बॉक्स स्टाइल के कारण लोगों से एक भावनात्मक जुड़ाव बना लिया था। लोग उसे सिर्फ खिलौना नहीं, बल्कि एक खास कलेक्शन की तरह देखने लगे थे। मिरुमी भी लोगों को उसी तरह से पसंद आ रहा है, लेकिन इसका तरीका थोड़ा अलग है।लाबुबू लोगों को अपने लुक और कलेक्ट करने की खुशी से जोड़ता है। वहीं मिरुमी अपनी हल्की-फुल्की हरकतों, मूवमेंट और प्रतिक्रिया से लोगों का दिल जीतता है।
आज के सोशल मीडिया दौर में मिरुमी की ये छोटी-छोटी हरकतें आसानी से वीडियो और रील्स में शेयर की जा सकती हैं। इसी वजह से मिरुमी किसी साधारण खिलौने की बजाय एक ज़िंदा और इंटरैक्टिव अनुभव जैसा लगता है।
क्या मिरुमी अगला वायरल स्टार बनेगा?
मिरुमी की बढ़ती चर्चा यह बताती है कि अब फैशन, टेक्नोलॉजी और भावनाएं आपस में जुड़ चुकी हैं। आज लोग सिर्फ कोई चीज खरीदना नहीं चाहते, बल्कि उससे जुड़ाव और एहसास भी चाहते हैं। आने वाले समय में वही चीजें वायरल होंगी, जिनसे लोग कुछ महसूस कर सकें। मिरुमी लाबुबू जितना फेम पाएगा या नहीं, यह तो आगे पता चलेगा। लेकिन एक बात साफ है-अब कलेक्टीबल्स सिर्फ देखने या रखने की चीज़ नहीं रह गए हैं, उनका रूप और मतलब बदल रहा है।



Click it and Unblock the Notifications