Latest Updates
-
किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? जानें कैसे करें कमी को पूरा -
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री -
Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, मां लक्ष्मी पूरी करेंगी हर मनोकामना -
Mahalaxmi Vrat 2026: महालक्ष्मी व्रत आज से शुरू, जानें पूजा विधि, नियम और महत्व -
Radha Ashtami Vrat Katha: राधा अष्टमी पर पढ़ें यह व्रत कथा, किशोरी जी के साथ श्री कृष्ण का मिलेगा आशीर्वाद -
Radha Ashtami Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
Radha Ashtami 2026 Wishes: राधा रानी की कृपा...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
खाना खाने के बाद 10 मिनट वॉक करना क्यों है जरूरी? जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे -
राधा अष्टमी का व्रत क्या दोपहर तक रखा जाता है? जानें राधा अष्टमी व्रत नियम, विधि और पारण का समय
Who Is Vijeta Dahiya: कौन हैं विजेता दहिया? वायरल वीडियो के बाद क्यों छिन गई CJP प्रवक्ता की जिम्मेदारी
Who Is Vijeta Dahiya: कुछ दिनों पहले तक विजेता दहिया का नाम सीमित राजनीतिक दायरे में ही जाना जाता था, लेकिन अब वह सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बने हुई हैं। इसकी वजह उनका कोई बयान नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है। वीडियो में वह दिल्ली में CJP (कॉकरेच जनता पार्टी) के 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान एक बर्गर आउटलेट में नजर आए। प्रदर्शन से जुड़े घटनाक्रम के बीच सामने आए इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया। अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर विजेता दहिया कौन हैं और यह मामला इतना चर्चा में क्यों है?

कौन हैं विजेता दाहिता?
विजेता दहिया राजनीति में आने से पहले रिसर्च, लेखन और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। वे लंबे समय तक सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर अध्ययन और कंटेंट तैयार करने का काम करते रहे। कंटेंट क्रिएटर और रिसर्चर के रूप में काम करने के बाद उन्हें CJP में आधिकारिक जिम्मेदारी दी गई और पार्टी ने उन्हें अपने प्रमुख प्रवक्ताओं में शामिल किया। इसी दौरान सौरभ दास और आयुष राजन जैसे नेताओं के साथ भी उन्हें प्रवक्ता की भूमिका सौंपी गई थी।
वायरल वीडियो बना विवाद की वजह
यह पूरा विवाद एक वायरल वीडियो के सामने आने के बाद शुरू हुआ। वीडियो में विजेता दहिया दिल्ली में CJP के 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान एक बर्गर आउटलेट में खाना खाते दिखाई दिए। उस समय प्रदर्शन स्थल पर पुलिस कार्रवाई और प्रदर्शनकारियों से जुड़े घटनाक्रम चर्चा में थे। ऐसे माहौल में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और लोगों ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
सफाई में क्या बोले विजेता दहिया?
विवाद बढ़ने के बाद विजेता दहिया ने अपनी ओर से सफाई भी दी। उनका कहना था कि उन्हें काफी तेज भूख लगी थी, इसलिए उन्होंने कुछ समय के लिए खाना खाया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने इस फैसले पर किसी तरह का पछतावा नहीं है। हालांकि, उनकी इस दलील से सभी लोग सहमत नहीं हुए और सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस जारी रही।
CJP प्रवक्ता पद से हटाए गए
मामले के तूल पकड़ने के बाद CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटा दिया। पार्टी का कहना था कि उनका व्यवहार संगठन की विचारधारा और आंदोलन की भावना के अनुरूप नहीं था। इसी के साथ उन्हें पार्टी की सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से भी मुक्त कर दिया गया।
पार्टी ने पहले क्या कहा था?
जब विजेता दहिया को CJP का प्रवक्ता बनाया गया था, तब पार्टी ने उन्हें राजनीतिक रिसर्च और रणनीतिक विश्लेषण का अनुभव रखने वाला चेहरा बताया था। पार्टी के अनुसार, वे लंबे समय से लेखक, कंटेंट क्रिएटर और फिल्ममेकर के रूप में काम कर रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने कई लोकप्रिय यूट्यूब क्रिएटर्स के लिए रिसर्च और कंटेंट डेवलपमेंट से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया है।



Click it and Unblock the Notifications
