Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Phalodi Satta Bazar :गर्मी के अलावा इसलिए भी चर्चा में है फलोदी, क्या है चुनाव के रिजल्ट से कनेक्शन?
Phalodi Satta Bazar : बढ़ते तापमान और चुनावी सरगर्मी के बीच राजस्थान का फलोदी शहर फिर से चर्चाओं में बना हुआ है। एक तो तापमान के लिहाज से फलोदी का पारा 50 डिग्री पार होते ही वो राज्य का सबसे गर्म शहर बन गया। वहीं दूसरी तरफ चुनावी सरगर्मियों के बीच फलोदी का सट्टा बाजार फिर से एक्टिव है।
इस सट्टा बाजार में अलग ही एग्जिट पोल चलता है। रिजल्ट आने से पहले ही सट्टा बाजार से भविष्यवाणी आनी शुरु हो जाती है। वैसे आपको बता दें कि पूर्व में भी इस बाजार की तरफ से की गई कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी है। आइए जानते है कि क्या है फलोदी का सट्टा बाजार और कैसे ये करता है काम?

500 साल पुराना बाजार
फलोदी का सट्टा बाजार 450 से 500 साल पुराना है, यहां पारंपारिक रुप सट्टा बाजार का काम होता आ रहा है। वैसे यह शहर पढ़े लिखों का माना जाता है। यहां से ज्यादात्तर युवा पढ़ लिखकर सीए या जज बनकर निकले हैं।
कैसे करता है काम
राजस्थान का एक छोटा सा जिला है फलोदी, यहां का सट्टा बाजार. फलोदी सट्टा बाजार का नाम से मशहूर है। इस सट्टा बाजार में चुनावी हार जीत के अलावा कई छोटी-छोटी बातों पर सट्टा लगाया जाता है। जैसे- अगर किसी ने जूता हवा में फेंक दिया, तो वह जूता जमीन पर सीधा गिरेगा या उल्टा गिरेगा। अगर सड़क पर दो सांड़ लड़ाई कर रहे हैं तो उसमें से कौन जीतेगा। इस बाजार में रोजाना करोड़ों रूपए का कारोबार होता है। लोकसभा चुनाव या शेयर मार्केट में हो रहे उतार-चढ़ाव को लेकर देश के बड़े-बड़े शहरों दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, उत्तर प्रदेश और बिहार में मौजूद सट्टा बाजार में सट्टे लगाए जाते हैं। इन पैसों पर दलालों को तीन टका दलाली के तौर पर मिलता है। सटोरियों का पैसा दलाल पक्ष और विपक्ष में लगाते हैं।
सट्टा बाजार का अपना एग्जिट पोल होता है
दरअसल इस मार्केट के एक्सपर्ट चुनावी सीजन हो या आईपीएल का सीजन ऐसे में वो एक कलेक्टिव ओपिनियन तैयार करते है। इसी को आधार बनाकर रूझान तैयार होता है, जिसमें जीत-हार के दावे तैयार किए जाते है। यह कलेक्टिव ओपिनियन मीडिया की खबरे, नेताओं की सभा में आने वाली भीड़, जनता की चर्चा और सट्टा नेटवर्क में बाकी सटोरिए किस पर ज्यादा दाव लगा रहे हैं, इन बातों को आधार बनाकर तैयार किया जाता है।
शेयर मार्केट पर भी करता है भविष्यवाणी
फलोदी का सट्टा मार्केट न सिर्फ लोकसभा चुनाव को लेकर भविष्यवाणियां करता है बल्कि शेयर मार्केट पर भी इसकी अच्छी पकड़ है। यहां लगभग 300 लोग काम करते हैं। उनके अनुमानों के आधार पर मार्केट में उतार-चढ़ाव आता है जिसके आधार पर लोग पैसे कमाते हैं, जिस शेयर का भाव फलोदी ने दे दिया लोग उसमें ज्यादापैसे लगाते हैं।
कब-कब सटीक बैठी भविष्यवाणियां
2023 में कर्नाटक में हुए चुनाव के दौरान फलोदी सट्टा बाजार ने भविष्यवाणी की थी कि कर्नाटक में कांग्रेस को 137 और बीजेपी को 55 सींटे मिलेगी। परिणाम में कांग्रेस को 136 और बीजेपी को 66 सीटे मिली। इससे पहले गुजरात इलेक्शन में सटोरियों ने अनुमान लगाया था कि बीजेपी घर वापसी करेगी तो वो अनुमान भी सही निकला। हिमाचल प्रदेश के चुनाव में सटोरियों ने कहा था की कांग्रेस का पलड़ा भारी है तो सत्ता में कांगेस ही लौटकर आई।



Click it and Unblock the Notifications
