Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
दुनिया को अलविदा कह गए दयालु जज फ्रैंक कैप्रियो, अपनी इंसानियत के लिए थे मशहूर
World's Kindest Judge, Frank Caprio, Dies : अमेरिका के लोकप्रिय जज फ्रैंक कैप्रियो का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से अग्नाशय (पैनक्रियाज) के कैंसर से जूझ रहे थे। बुधवार, 20 अगस्त को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी परिवार की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई, जिसमें बताया गया कि वे शांति से इस दुनिया से विदा हुए। फ्रैंक कैप्रियो न केवल एक सम्मानित न्यायाधीश थे, बल्कि एक समर्पित पति, पिता, दादा, परदादा और सच्चे मित्र भी थे।

दयालु स्वभाव और करुणा से जीता लोगों का दिल
फ्रैंक कैप्रियो को अमेरिका का सबसे दयालु और करुणामयी जज माना जाता था। वे अपने मानवीय फैसलों और सहानुभूति से भरपूर अदालती व्यवहार के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते थे। उनका मानना था कि कानून सख्ती के साथ-साथ इंसानियत और दया से भी लागू किया जा सकता है। इसी सोच ने उन्हें आम लोगों के दिलों में जगह दिलाई।
"कैच इन प्रोविडेंस" से मिली पहचान
कैप्रियो को सबसे ज्यादा पहचान उनके टीवी शो "कैच इन प्रोविडेंस" (Caught in Providence) से मिली। यह शो उनके कोर्टरूम में फिल्माया जाता था और इसमें ट्रैफिक व छोटे-मोटे उल्लंघनों की सुनवाई दिखाई जाती थी। शो में उनके मानवीय अंदाज, सरल हंसी-मजाक और करुणा से भरे फैसले दर्शकों को बहुत पसंद आते थे।
इस शो के क्लिप्स सोशल मीडिया पर करोड़ों बार देखे गए और वे पूरी दुनिया में लोकप्रिय हुए। खासतौर पर वह वीडियो, जिसमें उन्होंने पहली बार गलती करने वाले एक बुजुर्ग का ओवरस्पीडिंग चालान माफ कर दिया था, सबसे ज्यादा वायरल हुआ।
अंतिम दिनों तक लोगों से जुड़े रहे
फ्रैंक कैप्रियो ने अपने जीवन के अंतिम दिनों में भी लोगों से जुड़े रहने की कोशिश की। कुछ दिन पहले ही उन्होंने फेसबुक पर एक छोटा वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है और वे अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उन्होंने अपने चाहने वालों से प्रार्थनाओं में याद रखने का आग्रह भी किया था।
साधारण परिवार से अमेरिका के सबसे लोकप्रिय जज तक का सफर
फ्रैंक कैप्रियो का जन्म 1936 में प्रोविडेंस, रोड आइलैंड में हुआ था। वे एक साधारण इटैलियन-अमेरिकन परिवार से थे। बचपन फेडरल हिल इलाके में गुजरा और वहीं से उनकी जिंदगी का सफर शुरू हुआ।
कैप्रियो ने 1985 में प्रोविडेंस नगर न्यायालय (Providence Municipal Court) के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला और 2023 तक लगभग 40 वर्षों तक इस पद पर रहे। साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले कैप्रियो ने अपनी ईमानदारी, मानवीय दृष्टिकोण और करुणा से लोगों का विश्वास जीता।
जज होने के साथ संवेदनशील इंसान भी
कैप्रियो अक्सर अदालत में लोगों की निजी परिस्थितियों को ध्यान से सुनते और उनके हालात के मुताबिक फैसले देते थे। कई बार उन्होंने छोटे-मोटे चालान और जुर्माने रद्द किए क्योंकि आरोपी की आर्थिक स्थिति कमजोर थी।
उनके सबसे चर्चित वीडियो में से एक वह है, जिसमें उन्होंने एक महिला का 400 डॉलर का चालान माफ कर दिया क्योंकि उसका बेटा हाल ही में मारा गया था। इसी तरह, एक बार उन्होंने 3.84 डॉलर प्रति घंटे कमाने वाले बारटेंडर का लाल बत्ती उल्लंघन का जुर्माना खत्म कर दिया और लोगों से अपील की कि ऐसे संघर्षरत लोगों की मदद करें।
अमेरिका का सबसे अच्छा जज क्यों कहे जाते थे?
फ्रैंक कैप्रियो ने हमेशा कहा कि सरकारी संस्थाएं दया, निष्पक्षता और करुणा से भी काम कर सकती हैं। वे मानते थे कि न्याय का मतलब सिर्फ सजा देना नहीं, बल्कि समाज को बेहतर बनाना भी है। उनकी गर्मजोशी और विनम्रता ने उन्हें "अमेरिका का सबसे अच्छा जज" बना दिया। वे न केवल कोर्ट में, बल्कि आम जिंदगी में भी लोगों के लिए प्रेरणा थे।



Click it and Unblock the Notifications
