Latest Updates
-
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट -
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों और घुटनों का दर्द? जानें इसके पीछे के 5 कारण -
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
शिशु को पूरी तरह से मसाज देने के 10 तरीके
अपने बच्चे को प्यार और केयर दिखाने के लिए मसाज बहुत अच्छा तरीका है। यह आपके बच्चे को आराम पहुंचाता है, जिससे उसे अच्छी नींद आती है। सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं, इससे आपका मन भी शांत हो जाता है। आरामदेह, तेल और सुखदायक मसाज आपके बच्चे के शरीर में 'फील गुड' हॉर्मोन का स्तर बढ़ा देती है।
मसाज आपके बच्चे को काफी आराम पहुंचाती है- यह उसके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है, बच्चे को आराम पहुंचाती है। और इससे आपके और आपके बच्चे के बीच भावनात्मक लगाव को मजबूत करती है।

शिशु को पूरी तरह से मसाज देने के 10 तरीके
1. टांगों की मसाज: बच्चे की मसाज उसके पैरों से कीजिए क्योंकि बच्चे की शरीर के अन्य अंगों की तुलना में पैर कम संवेदनशील होते हैं। अपने दोनों हाथों में तेल लगाइए और फिर इसे बच्चे की एक जांघ पर लगा दीजिए। इसके बाद दोनों हाथों से धीरे-धीरे बच्चे की मसाज कीजिए। इसके बाद दूसरी टांग पर भी यही प्रक्रिया दोहराइए। शिशु को मालिश की कोई जरुरत नहीं, बोलते हैं डॉक्टर्स
2. पैर : बच्चे का एक पैर अपने हाथ में लीजिए और उसे बड़े आराम से हर ओर चार से पांच बार घुमाइये। इसके बाद टखनों और पंजों पर मसाज कीजिए। पैर बदलिये और इस प्रक्रिया को दोहराइए।
3. तलवे : पैरों की तलवों में अंगूठों की मदद से वृत्ताकार में मसाज कीजिए।
4. पैरों की पंजे: बच्चे के पंजे अपनी अंगुलियों के अगले हिस्से और अंगूठे में थामिये। इसके बाद ऊपर से नीचे की ओर हल्के हाथों से मसाज कीजिए। इस प्रक्रिया को दोनों टांगों पर दोहराइये।
5. भुजा: बच्चे की बाजु अपने हाथ में लीजिए। और फिर बच्चे की बगल से लेकर कलाई तक दूध दुहने के अंदाज में ऊपर से नीचे की ओर मालिश कीजिए। इसके बाद उसके हाथ और कलाई की मुद्रा बदलकर चार से पांच बार मालिश कीजिए। हाथ बदलिये और इस प्रक्रिया को दोहराइए।
6. हाथ: अपने अंगूठे से बच्चे के दोनों हाथों और हथेलियों पर वृत्ताकार में मालिश कीजिए।
7. उंगलियां: बच्चे के दोनों हाथों की उंगलियां एक-एक के करके अपने हाथों की अंगलियों और अंगूठे में लीजिए। इसके बाद अंगुलियों को धीरे-धीरे खीचिंये और फिर उन्हें छोड़ते जाइए।
8. चेहरा और सिर: अपने बच्चे के सिर को पीछे से थामें। इसके बाद उसके स्कैल्प पर उंगलियों के पौरों से हल्की मसाज करें। इसके बाद बच्चे की भौहों पर मसाज करें। बच्चे की आंखें बंद कर नाक और उसके पास व गालों पर मसाज कीजिए। इसके बाद ईयरबोल्स पर मसाज कीजिए और फिर जबड़ों पर वृत्ताकार मसाज कीजिए।
9. छाती: बच्चे के दिल पर अपने हाथों को प्रार्थना की मुद्रा में जोड़कर रखें। अब अपने हाथों को आराम से खोलें, ऊपर की ओर धीरे-धीरे मसाज करें और हथेलियों को हल्के हाथ से बच्चे की छाती पर रखें। इस प्रक्रिया को कई बार दोहरायें।
10. पीठ: पीठ की मसाज के लिए बच्चे को पेट के बल लिटायें। रीढ़ की हड्डी की दोनों ओर अपनी उंगलियों की मदद से गोलाकार में मसाज करते हुए बच्चे की गर्दन से नितंबों तक आएं।



Click it and Unblock the Notifications