Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बच्चे के स्वास्थ्य के लिए कद्दू के फायदे
जैसे-जैसे बच्चे बढ़ते हैं उनकी अवस्था के साथ उनकी खुराक में भी बढ़ोत्तरी करनी चाहिए और उनका खान-पान इस प्रकार रखना चाहिए कि उनके शरीर में आवश्यक सभी पोषक तत्व पूरे हो जाएं।
अक्सर आपने कद्दू को नापसंद किया होगा, लेकिन अगर आपको इसके गुणों के बारे में पता चल जाएं तो आप इसे बहुत पसंद करने लगेगें, खासकर अपने बच्चों के लिए। कद्दू में भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व होते हैं जो शरीर को ऊर्जावान बनाते हैं।
कद्दू में विटामिन ए और कैरोटीनॉयड की पर्याप्त मात्रा होती है। बीटा-कैरोटीनॉयड, एक प्रकार का प्लांट कैरोटीनॉयड है जो आसानी से पच जाता है। यह पचने के बाद शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है।

बीटा-कैरोटीनॉयड, कैंसर और हद्य रोगों के खतरे को कम कर देता है। उम्र बढ़ने पर दिखने वाले प्रभावों को भी कद्दू कम कर देता है। इसमें भरपूर मात्रा में पौटेशियम, आयरन और प्रोटीन होता है।
कद्दू में कैलोरी की मात्रा काफी कम होता है और फाइबर कहीं ज्यादा होते हैं। इसलिए, ये बच्चे के शरीर के लिए सबसे अच्छा होता है। जब बच्चा 6 महीने का हो जाये, उसके बाद से ही बच्चे को कद्दू अच्छी तरह पकाकर चटाना शुरू कर दें।

कद्दू के सेवन से बच्चे को निम्नलिखित लाभ होंगे:
1. आंखों के स्वास्थ्य के लिए- कद्दू के सेवन से बच्चे के शरीर में विटामिन ए की मात्रा काफी अधिक हो जाती है जिससे उसकी आंखों में किसी प्रकार के पोषण सम्बंधी विकार होने की संभावना नगण्य हो जाती है। कद्दू के सेवन से रात में दिखने वाली दृष्टि क्षमता अच्छी हो जाती है।
2. पाचन में सहायक- कद्दू में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण, बच्चे की पाचन प्रक्रिया में गड़बड़ नहीं होती है। कैलोरी की मात्रा शरीर में संतुलित रहती है लेकिन फाइबर अच्छा खासा रहता है। इससे पेट में गड़बड़ नहीं होती है और मल भी सही तरीके से होता है।
3. ऊर्जा के स्तर में बढ़ावा- एक कप कद्दू के सेवन से शरीर में अच्छी खासी मात्रा में ऊर्जा और कैल्शियम पहुंच जाता है। कद्दू में पौटेशियम होता है जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित बनाएं रखने में मदद करता है और मांसपेशियों को सही से काम करने में मदद पहुंचाता है।
4. प्रतिरक्षा प्रणाली में इज़ाफा- कद्दू के सेवन से बच्चे के शरीर में विटामिन सी पहुंच जाता है जिससे बच्चे को सर्दी और खांसी नहीं होती है। इसके सेवन से बच्चे की इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बन जाता है और छोटी बीमारियों से शरीर आसानी से लड़ जाता है।
5. बेहतर नींद लेने में मददगार- कद्दू के सेवन से बच्चे को अच्छी नींद भी आती है, क्योंकि कद्दू में ट्रिप्टोफान मौजूद होता है जो शरीर में अधिक मात्रा में सेरोटोनिन का उत्पादन करता है। वहीं दूसरी ओर, अमीनो एसिड, शरीर में सुकुन और उनींदापन ला देता है।



Click it and Unblock the Notifications
