Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
आपके बच्चे को कितने घंटे की नींद चाहिए होती है?
Baby
oi-Staff
By Super
आपका बच्चा कितनी देर सोता है, इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर आपका बच्चा पर्याप्त नींद लेता है तो ठीक है। लेकिन अगर उसकी नींद, उसकी आयु व अवस्था के अनुसार सही नहीं है तो आपके लिए चिंता का विषय है।
READ: बच्चे को अकेले सुलाने के 12 बेहतरीन तरीके
पहला बच्चा होने के दौरान, माता-पिता को इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती है। ऐसे में हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि कितने महीने से लेकर कितनी आयु के बच्चे के लिए कितनी नींद आवश्यक होती है।

0 से छ: महीने:
यह बच्चे के जीवन का सबसे सुकून भरा समय होता है। इस अवस्था में बच्चे को 16 से 20 घंटे की नींद पूरे दिन भर में चाहिए होती है। हालांकि, बच्चे-बच्चे की आदत पर निर्भर करता है कि वह कितना सोता है और कितनी नींद में ही खुश रहता है। इस अवस्था में बच्चे, दो से तीन घंटे की नींद एकसाथ लेते हैं।

6 से 12 महीने:
इस अवस्था में बच्चे का शरीर विकसित होना शुरू हो जाता है, वह चलना सीखता है और बोलना भी। ऐसे में उसका शरीर थक जाता है और उसे कम से कम 12 से 15 घंटे की नींद अवश्य चाहिए होती है।

1 से 3 साल:
इस अवस्था में बच्चा काफी चेतन्न हो जाता है और उसे 13 घंटे की नींद जरूर चाहिए होती है। दिन में भी कम से कम दो से तीन घंटे की नींद आवश्यक होती है।

3 से 5 साल:
इस उम्र में बच्चा काफी व्यस्त हो जाता है और सोशल व एक्टिव भी होने लगता है। ऐसे में सही नींद न लेना, कई बीमारियों का कारण बन सकता है। कम से कम 12 घंटे की नींद आवश्यक होती है।

5 से 10 साल या इससे अधिक:
जब बच्चे बढ़ते हैं तो उनके सोने का समय काफी कम हो जाता है। लेकिन ऐसा न होने दें। होम रूल बनाएं और समय पर बच्चे को सोने को कहें। कम से कम 10 से 12 घंटे की नींद अवश्य लेने को कहें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
