Latest Updates
-
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें
इन संकेतों से जानिए, आपका ब्रेस्ट मिल्क एक्सपायर हो गया
मां बनना दुनिया की सबसे बड़ी खुशी होती है। इससे बढ़कर जब आप अपने बच्चें को दूध पिलाती है। एक नवजात बच्चें के लिए ब्रेस्टमिल्क से बढ़कर कुछ भी हेल्दी नहीं हो सकता है। दुनियाभर के डॉक्टर इस बात को मानते है कि बच्चें के विकास के लिए शुरुआत के छह महीनें बच्चें को सिर्फ मां का ही दूध पीना चाहिए। ब्रेस्ट मिल्क बच्चें को आसानी से पच जाता है और वो बच्चें में इम्यूनिटी के साथ बच्चें के वजन बढ़ाने में सहायक होता है।

हर मां के लिए मुमकिन नहीं होता कि वो दिनभर अपने बच्चे के पास रहकर उसे अपना दूध पिलाए। कई बार उसे जॉब की वजह से या दूसरी ज़िम्मेदारियों के कारण बच्चे को छोड़कर दिनभर के लिए बाहर जाना पड़ता है। लेकिन फिर भी कुछ माएं नहीं चाहती कि उनका बच्चा ऊपर का दूध पीए। ऐसे में ब्रेस्ट मिल्क यानी मां के दूध को स्टोर करके बाद में बच्चे को पिलाया जा सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप ब्रेस्ट मिल्क शिशु को उसी दिन देना चाह रही हैं तो उसे फ्रीज़र में नहीं, रेफ्रिजरेटर में रखें। फ्रीज़र में रखने से उसके जरूरी तत्व नष्ट हो सकते हैं।
- अगर आप चाहती हैं कि शिशु के लिए दूध ताज़ा रहे, वो भी बिना फ्रिज में रखें तो इसे ज्यादा से ज्यादा 25 डिग्री तापमान में रखें। वो भी 4 घंटों के लिए।
- अगर आप गर्म प्रदेश में रहती हैं तो एक दिन से ज्यादा ब्रेस्ट मिल्क स्टोर न करें।
- अगर आप दूध फ्रीज़र में रख रही हैं तो उसे तोड़ा पीछे की तरफ रखें।
- उसके दरवाज़े के पास तापमान बदलता रहता है। इससे दूध खराब हो सकता है।
- ये भी ध्यान रखें कि दूध खाने की कच्ची चीज़ों से दूर रहे।
- अपनी बोतल और बैग पर लेबल लगाएं, और पुरानी वाली का इस्तेमाल पहले करें। स्टेरिलाइस्ड प्लास्टिक बैग या बोतल में दूध रखें क्योंकि इससे फ्रिज में चीज़ें सही तरीके से रखी जा सकती हैं।
- ब्रेस्ट मिल्क को गर्म नहीं करना चाहिए। अगर आप जल्दी में हैं तो बहते हुए गर्म पानी में फ्रीज़ हुए दूध को पिघलाएं।

ऐसे जानें, ब्रेस्टमिल्क एक्सपायर हो गया है
माएं अपने बच्चों की खुराक को लेकर बहुत ही संवेदनशील होती है, बहुत कुछ खिलाने के बाद भी उन्हें एक ही डर सताता रहता है कि उन्होंने अपने बच्चों को कुछ भी नहीं खिलाया। आपका ब्रेस्ट मिल्क आपके शिशु के लिए सबसे पौष्टिक खुराक है, लेकिन क्या होगा जब खराब हो जाएं? कैसे मालूम करेंगी कि कुछ घंटो पहले जो ब्रेस्ट मिल्क आपने अपने बच्चों के लिए स्टोर किया था, वो खराब हो चुका है, आइए हम आपकी मदद करते है ये जानने में।

1. बदबू मारेगा
स्टोर किया हुआ दूध सही है खराब इसका पता उसकी बदबू से चलेगा। अगर आपको दूध से बदबू आने लगती है, सामान्य दूध से वैसे तो बदबू नहीं आती है लेकिन अगर अचानक से दूध में से अगर पौष्टिक तत्व उड़ जाते है तो उसमें बदबू आने लगती है, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपका दूध खराब हो चुका है।

2. जब दूध जम जाए
सामान्य दूध की तरह ब्रेस्ट मिल्क भी खराब होने पर जम जाता है। अगर आप दूध की ऊपरी सतह पर कुछ तैरते हुए देख ले तो यह उसका फैट भी हो सकता है। दूध को एक बार हिलाकर देखिए अगर यह फैट दूध के साथ मिल जाए तब तो ठीक है अगर ये अभी भी दूध की ऊपरी सतह पर तैर रहा है तो आपका दूध खराब हो चुका है।

3. क्या इसका खट्टा स्वाद आ रहा है
दूध की क्वालिटी चैक करने के लिए एक चीज कर सकते हैं, इसे खुद चखकर देखे। अगर इसका स्वाद सामान्य है तो ठीक है, अगर इसका स्वाद खट्टा लग रहा है तो इसे आपका शिशु पीने से मना कर देगा क्योंकि ये दूध खराब हो चुका है।

4. लम्बे समय तक रखने से भी
क्या आपको याद है कि आपने यह दूध कब स्टोर करने के लिए रखा था, अगर आपका जवाब है कि 6 घंटे पहले तो मान लीजीए ये दूध बिल्कुल हेल्दी नहीं है और यह दूध खराब हो चुका है। दूध को 4 से ज्यादा घंटे तक स्टोर करके रखने से यह खराब हो जाता है।

5. अगर आपका बेबी पीने से मना कर दे तो
अगर आप यह दूध अपने बेबी को पिला रही है और वो पीने से मना कर देता है तो इसका मतलब है कि इसका स्वाद बदल चुका है जिसकी वजह से आपका बेबी इसे पीने इंकार कर रहा है। जबरदस्ती उसे यह दूध पिलाने की कोशिश न करें।



Click it and Unblock the Notifications
