Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शिशु के लिए दाल के पानी के स्वास्थ्य लाभ

दाल हर किसी के स्वास्थ्य के लिये काफी अच्छी मानी जाती है। हमारे घरों में अक्सर अरहर, मूंग और मसूर की दाल बनाई जाती है जिसमें से अरहर की दाल सबसे मेन होती है। अरहर की दाल आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन बी और मिनरल्स की कमी को पूरा करता है। मां का दूध बच्चे के लिये सबसे महत्वपूर्ण होता है।
लेकिन जब डॉक्टर बच्चे को कुछ ठोस खाने को बोलते हैं तो सबसे पहले मन में दाल का पानी पिलाने का ही आता है। दाल के पानी में सबसे ज्यादा पोषक तत्व होते हैं इसलिये यह एक सर्वोत्तम आहार माना जाता है।
अगर आपका बच्चा 5 महीने से ज्यादा का हो गया है तो उसे ठोस आहार देना शुरु कर दें। इसमें कोई शक नहीं है कि इससे उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन आदि पोषक तत्व अच्छे से मिलेंगे। स्वादिष्ट होने के साथ ये छोटे बच्चों के लिए ये एक बेहतरीन आहार है जो उनके पोषण की लगभग सारी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है।
साथ ही यह दाल पचाने में सुगहम होती है इसलिये बेबी को यह जरुर पिलानी चाहिये। बेबी के लिये इस दाल का सेवन दिन में एक बार बहुत जरुरी है।

इसमें होता है ढेर सारा फाइबर
दाल के पानी में ढेर सारा फाइबर होता है जो कि कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायक है। फाइबर युक्त डायट लेने से क्रोनिक डिजीज नहीं होती।

पचने में आसान
छोटे बच्चों को ऐसी चीजें देनी चाहिये जिसमें ढेर सरा प्रोटीन हो और वह उसे एनर्जी दे। दाल का पानी बहुत जल्दी से पच जाता है जिससे शरीर को तुरंत ताकत मिल जाती है। अगर आपका बच्चा कूद फांद करता है तो उसे दाल का पानी जरुर पिलाएं।

पेट खराब होने से रोके
छोटे बच्चों का पेट बड़ी जल्दी खराब होता है क्योंकि उनका पाचन तंत्र अभी ठीक प्रकार से मजबूत नहीं हुआ होता है। में जितनी बार भी दस्त के द्वारा शरीर से तरल पदार्थ की कमी होती है उसकी प्रतिपूर्ति बच्चे को अत्याधिक मात्रा में दाल का पानी व चावल का पानी पिलाने से की जा सकती है। वह इसे आराम से पचा लेगा।

इम्यूनिटी बढाए
दाल में जिंक काफी मात्रा में पाया जाता है जो कि शिशू की इम्यूनिटी को बढाता है और बीमारियों से बचाता है।

शिशु के लिये कैसे बनाएं दाल का पानी
दाल का वैसी ही विधि से बनाया जा सकता है जैसा आप नॉर्मल बनाती हों। दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये और फिर इसे अच्छी तरह मैश कर लीजिये। इस दाल के पानी में आप थोड़ा सा घी या मक्खन भी मिला सकते हैं। दाल बच्चे को पिलाइये। मूंग व मसूर की दाल का पानी पिलाना लाभदायक होता है।



Click it and Unblock the Notifications
