Latest Updates
-
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें
बेबी के लिए ऐसे तैयार करें ‘बेबीप्रूफ बाथरूम’
छोटे बच्चे बदमाश होने के साथ ही गुस्सैल भी होते हैं। वह हर चीज को जल्द से जल्द जान लेने की कोशिश करते हैं। माना की उनका दिमाग अभी विकसित हो रहा है, लेकिन वह हमेशा एक्टिव रहता है। बच्चों को एक जगह पर आराम से बैठाना बहुत मुश्किल काम है। बच्चे उनके आसपास रखी सभी चीजों को छूने की कोशिश करते हैं। हालांकि हर नई चीज को जानने की यह कोशिश अच्छी है, लेकिन कभी कभार यही जिज्ञासा खतरनाक भी बन जाती है। आइए जानें कि बच्चों के लिए कैसे तैयार करे 'बेबीप्रूफ बाथरूम’, ताकि किसी भी तरह की कोई अनहोनी घटना न घटे।

हमेशा रहें साथ
कभी भी बच्चे को बाथरूम में अकेला न छोड़ें। हमेशा कोई न कोई बच्चे के साथ बाथरूम में हो, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। बच्चों को अकेले बाथरूम में छोड़ना सही इसलिए भी नहीं है क्योंकि बाथटब में पानी गहरा होता है और बच्चा जिज्ञासा के चलते जरूर जाएगा। ऐसे में आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

बंद करे बिजली के उपकरण
बाथरूम में इस्तेमाल होने वाले सभी बिजली वाले उपकरणों को बंद करके केबिनट में रख दें। साथ ही सभी पावर प्लग को भी लॉक कर दें, ताकि बच्चा उनमें उंगली न डाल सके। इसी के साथ सभी सॉकेट को भी कवर कर दें ताकि बाथरूम शोकप्रूफ बन जाए और बच्चा सुरक्षित रहे।

बदले दरवाजे की कुंडी
बढ़ती उम्र में बच्चों के लिए हर चीज कौतूहल का विषय रहती है। ऐसे में एहतियात के तौर पर दरवाजों में ऐसी कुंडियां लगवाएं जिसे बच्चा खोल न पाए। इससे आप सुनिश्चित रहेंगे कि बच्चा आपकी मदद के बिना अंदर नहीं जा पाएगा।

बदले बाथरूम का पायदान
अकसर पायदान फिसलते हैं, ऐसे में बच्चे को गिरने से बचाने के लिए रेग्युलर पायदान के बजाए स्कीड प्रूफ पायदान काम में लें। कुछ लोग तो बेबी के लिए पूरी फ्लोरिंग ही बदलवा लेते हैं क्योंकि बाथरूम में भी मार्बल या टाइल्स लगी होती हैं। इन पर फिसलन ज्यादा होती है, ऐसे में एक पायदान बदलना भी बहुत अच्छा विकल्प है।

बाथटब
बच्चों को बाथटब में खेलना बहुत पसंद होता है। ऐसे में यह सुनिश्चित करें कि बाथटब के किनारे मुलायम हों, ताकि बच्चे के चोट न लगे। साथ ही टब को स्कीड प्रूफ मैट पर ही रखें ताकि उसके पलटने की संभावना कम हो जाए।



Click it and Unblock the Notifications
