Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
गर्भपात होने के बाद न खाएं ऐसे आहार
जब महिला गर्भवती होने वाली होती है तब लोग उसे अच्छा अच्छा खाने की सलाह देते हैं, मगर जब किसी महिला का मिसकैरेज यानी गर्भपात हो जाता है तो उसे नहीं पता होता है कि उसे किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिये। गर्भपात होना एक बहुत ही दुखद घटना होती है, जिसका असर महिला पर महीनों और सालों तक रहता है। गर्भपात होने से महिला कि दिमागी हालत खराब हो जाती है और उसके शरीर का तो हाल ही मत पूछिये।
उसका शरीर बिल्कुल निचुड़ चुका होता है और उसके अंदर आयरन की कमी हो जाती है। अच्छा होगा कि आप अपने शरीर की अच्छी देखभाल करें क्योंकि आपको गर्भपात के दर्द से अपने शरीर को उभारना है और जल्द से जल्द ठीक होना है।
स्वास्थवर्धक आहार का सेवन करना बहुत जरुरी हो जाता है। यहां पर कुछ आहार की लिस्ट दी हुई है, जिसे आपको गर्भपात के समय बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिये नहीं तो आपका शरीर जल्दी ठीक नहीं होगा। अगर आपने ऐसे खाघ पदार्थ खा लिये जो आपकी समस्या को और भी बढा सकते हैं तो, आपकी जान भी खतरे में पड़ सकती है। आइये जानते हैं कुछ ऐसे आहार या खाघ पदार्थ जो आपको भूल कर भी अपने गर्भपात होने के बाद नहीं खाने चाहिये।

जंक फूड
जब आप मिसकैरेज से लड़ रही हो तब वो फूड जिस्से आपको दूर रहना चाहिये वो है, जंक फूड। इस समय आपको ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन और विटामिन ए तथा सी वाले आहार लेने चाहिये।

सोया उत्पाद
वैसे तो सोया बहुत अच्छा माना जाता है, लेकिन सोया दूध पीने से शरीर से आयरन की मात्रा घटती है। जिस महिला का मिसकैरेज हुआ हो उसे आयरन की बहुत आवश्यकता होती है।

फास्ट फूड
पिज्जा, बरगर आदि ऐसे आहार हैं जो अवसाद पैदा करते हैं। इसे खाने से आपको डिप्रेशन हो सकता है जो कि आपके दिमागी हालत के लिये ठीक नहीं है। तो डिप्रेशन को दूर रखने के लिये ऐसे आहार न खाएं।

कार्बोहाइड्रेट फूड
ऐसे आहार में बहुत सारा खराब कार्ब होता है जो कि कमजोर शरीर के लिये बिलकुल भी अच्छा नहीं होता। आपको ऐसे आहार खाने चाहिये जिससे एनर्जी मिले और किडनी तथा दिमाग को ठीक से काम करवाए। इसलिये आपको लीन मीट खाना चाहिये जो कि शरीरको अमीना एसिड देता है।

डिब्बाबंद आहार
आपको ऐसे आहार नहीं खाने चाहिये जो प्रोसेस्ड या डिब्बाबंद हो। इसमें आर्टिफीशियल प्रिजर्वेटिव मिले होते हैं, जिसे खाने से हेल्थ प्रॉबलम्स हो जाती हैं।

फ्रोजन मीट
जब तक आप ठीक न हो जाएं आपको बिल्कुल भी ठंडी चीजे नहीं खानी चाहिये। अपने शरीर को गरम रखने के लिये आपको ताजा और गरम खाना चाहिये नहीं तो आपको कई बीमारकपेा

कॉफी
गाढ़ी या स्ट्रान्ग काफी आपकी सेहत के लिये बिल्कुल भी अच्छी नहीं होगी। ये न तो प्रेगनेंसी के पहले, बाद में और मिसकैरेज होने के बाद ही अच्छी होती है। इसमें कैफीन होता है जो कि यूट्रस के लिये अच्छी नहीं मानी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
