Latest Updates
-
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत
क्या आप सेरोगेसी के बारे में जानते हैं ये बातें
सेरोगेसी के बारे में हम सभी ने सुना ही होगा। इन दिनों सेरोगेसी का चलन जोरों पर है। इसमें एक महिला, दूसरी महिला या पुरूष के लिए अपनी कोख में संतान को रखती है और बच्चे का जन्म होने के बाद उसे उस अधिका
सेरोगेसी के बारे में हम सभी ने सुना ही होगा। इन दिनों सेरोगेसी का चलन जोरों पर है। इसमें एक महिला, दूसरी महिला या पुरूष के लिए अपनी कोख में संतान को रखती है और बच्चे का जन्म होने के बाद उसे उस अधिकारी महिला या पुरूष को दे देती है।
सेरोगसी एक विकल्प है जो कुछ भिन्न परिस्थितियों में की जाती है। सेरोगेसी प्रमुख रूप से दो प्रकार की होती है जिन्हें ट्रेडीशनल सेरोगेसी और गर्भकालीन सेरोगेसी के नाम से जाना जाता है। आइए एक नज़र डालते हैं, सेरोगेसी के बारे में दी गई संक्षिप्त जानकारी पर:

पारंपरिक सेरोगेसी:
इस प्रकार की सेरोगेसी में महिला अपने अंडों को दान किए गए स्पर्म या उक्त पिता के स्पर्म से निषेचित किए जाते हैं और इससे जो संतान होती है उसे 9 महीने कोख में रखने के बाद उस दम्पत्ति को दे दिया जाता है।

गर्भकालीन सेरोगेसी:
यह तकनीक दिनों बहुतप्रचलित है इसे आईवीएफ के नाम से भी जाना जाता है। इस विधि में, अंडों को जैविक मां के शरीर और जैविक पिता के शरीर से स्पर्म लेकर उन्हें निषेचित करवाकर महिला के गर्भाशय में इंजेक्ट कर दिया जाता है। इस प्रकार, महिला के शरीर में भ्रूण पहुँच जाता है और वह बच्चे को जन्म देती है।

कैसे ढूंढे सेरोगेट मदर
सेरोगेट मदर्स के लिए कई बातों का ध्यान रखा जाता है। उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है। सेरोगेट मदर कोई भी हो सकती है। या तो आप उसे ढूंढ लें या फिर हॉस्पीटल व सेरोगेसी सेंटर्स से सम्पर्क कर सकते हैं। भारत में अभी सेरोगेट मदर्स को ढूंढना आसान नहीं है। आप इन तरीकों से सेरोगेट मदर को ढूंढ सकते हैं:

नजदीकी दोस्त/रिश्तेदार -
अगर आप बाहरी लोगों को अपनी बांझपन की बात नहीं बताना चाहते हैं तो आप अपने परिवार या नजदीकी मित्रों से इसे लेकर बात कर सकते हैं और किसी परिचित महिला से मदद ले सकते हैं।

अपने क्लीनिक पर जाएं-
आप जहां से बांझपन का इलाज करवाते आएं हैं आप वहां सम्पर्क करें या किसी आईवीएफ सेंटर पर जाकर बात कर सकते हैं।

मीडिया से पता करना -
प्रिंट मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर आने वाले एड को देखें और वहां पर दी जानकारी के हिसाब से उन लोगों से सम्पर्क कर सकते हैं। मैगजीन, टीवी या लोकल चैनल पर भी इस बारे में जानकारी ले सकते हैं।

मीडिया से पता करना -
प्रिंट मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर आने वाले एड को देखें और वहां पर दी जानकारी के हिसाब से उन लोगों से सम्पर्क कर सकते हैं। मैगजीन, टीवी या लोकल चैनल पर भी इस बारे में जानकारी ले सकते हैं।

सोशल मीडिया
आप सोशल मीडिया जैसे - फेसबुक, ट्वीटर आदि की मदद से सेरोगेट मदर्स को सर्च कर सकते हैं। आप चाहें तो एक पोस्ट भी डाल सकते हैं।

सहकर्मी -
अगर आपका ऑफिस कूल है और सोशल वर्क में शामिल रहता है तो आप वहां भी किसी से मदद मांग सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











