Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
प्रेंगनेट होना चाहती है तो ये चीजें खाना शुरु करें

यह तो हम सब जानते हैं कि सही प्रकार का किया गया भोजन हमारे शरीर को फिट रखने में कारगर होता है। इसी तरह से जब आप प्रेगनेंट होना चाहती हैं तब आप हर उस आहार को ट्राई करना चाहती हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए सही हो।

गर्भावती महिलाओं को हमेशा यह सलाह दी जाती है कि वह कुछ भी ऐसा वेसा ना खाएं जो उनको नुकसान पंहुचाए। पर क्या आपको पता है कि कुछ इस प्रकार के आहार हैं जिन्हें खा कर आप जल्दी प्रेगनेंट हो सकती हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में।

बादाम
बादाम जिंक से भरपूर होते हैं जो पुरुषों में स्पर्म को सेहतमंद तो बनाते ही हैं साथ ही महिलाओं में अंडोत्सर्ग की प्रक्रिया को दुरुस्त करने का भी काम करते हैं। ऐसे में गर्भधारण की कोशिश करने वाली महिलाओं को नियमित बादाम का सेवन करना चाहिए।

कद्दू का बीज
कद्दू के बीजों में जिंक की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह एम्ब्रायोनिक स्टेज के दौरान कोशिकाओं के विभाजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस तरह से यह गर्भधारण में मददगार होती है।

पत्ता गोभी
पत्ता गोभी में डी-इंडोल मिथेन नामक एक केमिकल होता है जो एस्ट्रोजेन और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है और साथ ही फाईब्रोइड्स और एंडोमेट्रियोसिस को बनने से रोकता है। इसके अलावा ये गर्भधारण करने में भी मदद करता है।

आलू
आलू में विटामिन-बी और ई होता है जो सेल डिविजन को बढ़ाता है औऱ इस प्रकार हेल्दी ओवम के उत्पादन को भी बढ़ाता है और साथ ही गर्भधारण भी करने में मदद करता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों, पालक, ब्रोकली और सलाद का सेवन भी प्रेग्नेंसी के चांसेज बढ़ाने में मददगार होता है। फोलेट, विटामिन बी से भरपूर ये फूड्स फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं। ये महिलाओं में अंडोत्सर्ग की प्रक्रिया को बूस्ट करने का काम करते हैं।

ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल न सिर्फ ओव्यूलेशन की प्रक्रिया को प्रभावित करता है बल्कि गर्भ में भ्रूण के विकास में भी मददगार होता है। ऐसे में अगर आप कंसीव करने की कोशिश में हैं तो अपनी डाइट में ऑलिव ऑयल को जरूर शामिल करें।

डेयरी प्रोडक्ट मंगाएं
दूध के उत्पाद न केवल कैल्शियम में ज्यादा होते हैं बल्कि उससे गैसटेशन फर्टिलिटी हॉरमोन जल्द बनता है। दही, अंडा, दूध के अलावा आपको मछली खानी चाहिए ।



Click it and Unblock the Notifications
