Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
पेरेंटिंग का नया खतरनाक ट्रेंड है शेरेंटिंग
हेलिकॉप्टर पेरेंटिंग, टाइगर पेरेंटिंग से लेकर ऑथोरिटेरियन पेरेंटिंग तक हर तरह की पेरेंटिंग के अपने फायदे-नुकसान हैं। अब एक नई पेरेंटिंग भी लोकप्रिय हो रही है जिसका नाम है 'शेरेंटिंग’। शोधकर्ताओं के मुताबिक जब माता-पिता अपने बच्चे से जुड़ी हर चीज को सोशल मीडिया पर शेयर करने लगें तो उसे शेरेंटिंग (Sharenting) कहते हैं। बच्चों की उपलब्धि से लेकर उनकी तस्वीरें तक सोशल मीडिया पर डालना ना केवल उनकी निजता का हनन करता है बल्कि उनकी सुरक्षा को भी खतरे के घेरे में ले आता है।

एक रिसर्च में शोधकर्ताओं ने मां बनने और सोशल मीडिया पोस्ट के बीच संबंध पाया। हालांकि, कई बार सोशल मीडिया पोस्ट से वो बातें तक पता चल जाती हैं जिनकी जरूरत नहीं होती। जैसे कि बच्चे की लोकेशन, उसकी जन्म तिथि, स्कूल, प्राइवेट क्लास आदि। इस रिसर्च को यूनिवर्सिटी ऑफ एक्रॉन और यूनिवर्सिटी ऑफ टेनेसिए के एलेक्सा के.फॉक्स और मारिआ ग्रब्स होय द्वारा किया गया था। इस रिसर्च के परिणाम पब्लिक पॉलिसी एंड मार्केटिंग के जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं।
इस रिसर्च में हिस्सा लेने वाली महिलाएं डिलीवरी के बाद अपने शरीर को लेकर, मां बनने की जिम्मेदारियों, बच्चे की देखभाल की जरूरतों और डिलीवरी के बाद होने वाली समस्याओं एवं चिंता को लेकर परेशान थीं। शोधकर्ताओं ने स्टडी में लिखा कि, "सोशल मीडिया पर अपना अनुभव और निजी जानकारी शेयर करके महिलाएं सोशल सपोर्ट या चिंता, तनाव या डिप्रेशन से राहत पाने का रास्ता ढूंढती हैं।"
इन लोगों को बच्चे की ऑनलाइन प्राइवेसी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी बातों को शेयर करने के संबंध में मार्गदर्शन की जरूरत है। शोधकर्ताओं ने कहा कि “आजकल के माता पिता अपनी जिंदगी को भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, उन्हें इसके संभावित नुकसान के बारे में पता ना हो।”



Click it and Unblock the Notifications