Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
बच्चे की गलतियों पर करते हैं गुस्सा तो जानें इसके नुकसान और आजमाएं एंगर मैनेजमेंट टिप्स
बहुत सारे पैरेंट्स अपने बच्चों की हर बात को लेकर नाराजगी दिखाते हैं, गुस्सा दिखाते हैं। लेकिन कभी आप ने इस बारें में सोंचा है कि बच्चों पर इसका क्या असर होता है। अगर बच्चे एक साइड पर बैठकर खेल भी रहें होते हैं तब भी पिता को नहीं भाता और पढ़ाई को लेकर नाराजगी दिखाने लगते हैं। बच्चा थोड़ा ज्याादा देर सो लिया उस पर भी उनको नाराज होना होता है। लेकिन आपके इस तरह की गुस्से की आदत बच्चों के मन पर बहुत बुरा असर डालती है। कई बार पैरेंट्स आपस की लड़ाई का गुस्सा भी बच्चों पर ही निकाल देते हैं, लेकिन इससे आपका कुछ नहीं बिगड़ने वाला, लेकिन बच्चे आपसे ही सीख कर गुस्सा और मिसबिहेव करना सीख सकते हैं। आइये जानते हैं वे कारण जिस वजह से आप बच्चों पर गुस्सा करते हैं और अपने गुस्से को कैसे कंट्रोल कर सकते हैं इसके बारें में टिप्स-

बच्चों पर पैरेंट्स क्यों करते हैं गुस्सा ?
ऐसा नहीं है कि माता-पिता अपने बच्चों को चाहते नहीं हैं, वो उनकी बहुत केयर करते हैं। उनके लिए वो अपने अहम काम भी छोड़ कर आ जाते हैं, अपनी इच्छाओं को त्याग देते हैं। लेकिन माता-पिता पर इतना दबाव होता है, जो गुस्से के रूप में बाहर आता है।
-कपल की आपस में लड़ाई का गुस्सा भी वो बच्चों पर भी निकालते हैं।
-पेरेंट्स बच्चों के भविष्य के लिए काफी कन्सर्न रहते हैं, रिजल्ट खराब होने पर वो गुस्सा दिखाते हैं।
-पैरेंट्स चाहते हैं कि बच्चे अपना टाइम ना खराब करें और कुछ प्रोडक्टिव करें, जिस वजह से भी वो उन पर नाराज होते हैं।
-अगर बच्चे भी पैरेंट्स की बात नहीं सुनते हैं, उनके साथ मिसबिहेव करते हैं।

बच्चों पर आपके गुस्से का असर-
आपके गुस्से का असर बच्चों पर बहुत ज्यादा होता है। आप जैसा बिहेव करते हैं बच्चे भी उसी तरह से सीखते हैं। कहते हैं कि बच्चे पैरेंट्स से ही सीखते हैं, अगर आप अपना बर्ताव बुरा रखते हैं, आपसी लड़ाईयां और बच्चों के साथ मारमीट और गुस्सा दिखाते हैं तो बच्चा भी यही सब सीखता है।
आपके गुस्से का असर बच्चों पर इस हद तक हो सकता है कि वो डिप्रेशन में भी जा सकते हैं। सहमे रह सकते हैं।
बच्चों को हर वक्त इस बात का डर बना रहेगा कि डैडी आकर उनको मारेंगे या डांटेगे। उनका आप बचपन छीनने की कोशिश करने लगते हैं।
बच्चे आपके डर से वो काम नहीं कर पाते हैं, जिसमें उनका मन होता है कि कहीं उनके पिता को पसंद ना हो और वो उन पर गुस्सा करने लगे।

अपना गुस्सा कैसे कंट्रोल करें-
-अपनी मिस्टेक को स्वीकार करना सीखें। अगर पति-पत्नी के बीच लड़ाई हो रही है तो उसे खत्म करें, और बच्चों के सामने उनकी मां से सॉरी बोलें। इससे आपके लिए बच्चों के मन में सम्मान की भावना बनी रहेगी।
-अपने गुस्से को कंट्रोल करना सीखें और बच्चों को प्यार से समझाना सीखें। नहीं तो बच्चों के मन में ये बात घर कर जाएगी कि गुस्सा करना नॉर्मल होता है, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। लेकिन ये बच्चों के भविष्य में नुकसानदायक है।
-अगर आपको बच्चों की हरकतों पर गुस्सा आता है तों उनको समझाने की कोशिश करना शुरू करें।इसके लिए आपको थोड़ा पेशेंस दिखाना होगा। इसके लिए आपको घर में अनुशासन बनाना होगा। कुछ नियम तय करने होगें, खुद के लिए भी और बच्चों के लिए भी। जब आप खुद अनुसाशन में नहीं रहते हैं तो बच्चों को इस बारें में कैसे सिखाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
