Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
How to Improve Female Egg Quality : बच्चे की चाहत जल्द होगी पूरी, इन फूड्स से इंप्रूव करें एग क्वालिटी
How to Improve Female Egg Quality : जब एक कपल अपनी फैमिली को आगे बढ़ाना चाहता है तो प्रेग्नेंसी प्लॉन करते हुए कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। कई बार कपल अपनी फैमिली तो शुरू करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें कंसीव करने में प्रॉब्लम होती है। दरअसल, कंसीव करने के लिए जरूरी होता है कि सिर्फ पुरूष ही नहीं, बल्कि महिला के एग्स भी हेल्दी हों।
आपको शायद पता ना हो, लेकिन आपका खान-पान भी एग्स की क्वालिटी को प्रभावित कर सकते हैं। जब आप अपने लाइफस्टाइल को इंप्रूव करने और तनाव को मैनेज करने के साथ-साथ अपने आहार पर भी ध्यान देते हैं तो इससे एग्स क्वालिटी को बेहतर बनाकर आसानी से कंसीव कर सकते हैं।
तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो महिला की एग क्वालिटी को इंप्रूव करते हैं-

तिल के बीज
तिल के बीज सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। उनमें जिंक की मात्रा अधिक होती है और ये उन हार्मोन प्रोडक्शन के लिए जिम्मेदार होते हैं, जो हेल्दी एग बनाने में मददगार है। इतना ही नहीं, इनमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट भी पाया जाता है। इसलिए, आप तिल के बीज को किसी ना किसी रूप में अपनी डाइट में शामिल करें। यदि आप तिल को ऐसे ही नहीं खाना चाहते तो इसे सेरल्स या सलाद में भी मिलाया जा सकता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, पत्तागोभी, ब्रोकोली, फूलगोभी और अन्य पत्तेदार सब्जियों में फोलेट, आयरन, मैंगनीज, कैल्शियम और विटामिन ए, बी, सी और ई आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये पोषक तत्व एग्स को हेल्दी बनाने में मददगार है। इसलिए, नियमित रूप से हर दिन अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। आप इन्हें सलाद से लेकर सब्जी, दाल, चावल यहां तक कि स्मूदी में भी इसे शामिल करें।
ड्राई फूट्स
नट्स व ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन, विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट आदि मौजूद होते हैं। ब्राजील नट्स में विशेष रूप से सेलेनियम की मात्रा अधिक होती है, जो एक मिनरल है जो अंडों में क्रोमोसोमल डैमेज को कम करता है। साथ ही साथ, यह एक एंटी-ऑक्सीडेंट भी है जो हेल्दी एग प्रोडक्शन में मदद करता है। ड्राई फूट्स को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए आप ओटमील, स्मूदी, सलाद या अन्य डिशेज में शामिल कर सकते हैं।
एवोकाडो
एवोकाडो सुपर हेल्दी होते हैं। इनके सेवन से आपको कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं, इसलिए इसे एक सुपरफूड भी कहा जाता है। एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो एग हेल्थ को बेहतर बनाने के साथ-साथ रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डालते हैं। आप इन्हें सैंडविच से लेकर सलाद, डिप्स, स्प्रेड या स्मूदी आदि में इस्तेमाल कर सकते हैं।
दाल का करें सेवन
महिलाओं में ओव्यूलेशन प्रॉब्लम का एक कारण आयरन की कमी भी हो सकती है। इसलिए, आप अपनी डाइट में बीन्स और दालों को शामिल करके आप अपने एग को हेल्दी बना सकते हैं। इनमें आयरन, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, मैग्नीशियम और अन्य कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपकी रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। आप नियमित रूप से कम से कम एक बार बीन्स और दाल का सेवन जरूर करें।
पानी
पानी वास्तव में फूड नहीं है, लेकिन एग हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद आवश्यक है। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी अवश्य पीएं। साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि आप प्लास्टिक की बोतलों से पानी ना पीएं। प्लास्टिक की बोतलों में मौजूद केमिकल्स फीमेल एग क्वालिटी को प्रभावित करते हैं। इसलिए, आप भरपूर पानी पीएं और खुद को हाइड्रेट रखें।



Click it and Unblock the Notifications
